एक महीने में 6 से अधिक टिकट बुक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने आईआरसीटीसी अकाउंट को आधार से अनिवार्य रूप से लिंक करना होगा।
नई दिल्ली। केन्द्र सरकार आपके सिम कार्ड से लेकर बैंक खाते तक को आपके आधार नंबर से लिंक करने के लिए कई कोशिशों में लगी हुई हैं। अब सरकार ने ऑनलाइल टिकट बुक करने के लिए भी आधार को जरूरी कर दिया हैं। अब आपको ऑनलाइन रेल टिकट बुक करने के लिए आर्ईआरसीटीसी ने बताया कि आप एक महिनें में 6 से अधिक टिकट बुक करना चाहते हैं तो आपको अपने आईआरसीटीसी अकाउंट को अपने आधार से लिंक करना होगा। इसक मतलब है कि यदि आप एक महीने में 6 से अधिक टिकट बुक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने आईआरसीटीसी अकाउंट को आधार से अनिवार्य रूप से लिंक करना होगा।
आईआरसीटीसी ने ट्वीट कर दी जानकारी
ये जानकारी आईआरसीटीसी ने अपने आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट करके दिया। आईआरसीटीसी ने ट्वीट में लिखा कि, एक महीनें में 6 से अधिक टिकट बुक करने के लिए आपको आधार कार्ड से लिंक करना जरूरी हैं। आपको बता दें कि आाधार नंबर से लिंक करने के बावजूर भी आप एक माह में 12 से अधिक टिकट नहीं बुक कर सकते हैं।
ऐसे कर सकते हैं लिंक
आपको अपने आईआरसीटीसी अकाउंट से आधार को लिंक करने के लिए आईआरसीटीसी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद जैसे ही आप अपना लॉग इन आईडी और पासवर्ड डालेंगे फिर आपको माई प्रोफाइल पर लिंक करना होगा। जैसे ही इस सेक्शन पर जाएंगें, आपको आधार केवाईसी के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा। इसमें रिक्त स्थान पर आपको 12 अंको का अपना आधार नंबर डालकर सेंड ओटीपी पर क्लिक करना होगा। इसके आपको जो भी नंबर आधार से रजिस्टर्ड होगा उसपर ओटीपी आएगा। इस ओटीपी को वेबसाइट में ओटीपी की जगह पर भरना होगा। इतना करने के बाद अब आपका आईआरसीटीसी अकाउंट आधार से वेरिफाइड हो जाएगा। इसके कुछ देर बाद आपको कंफर्मेशन मैसेज मिलेगा कि आपको केवाईसी डिटेल्स सफलतापूर्वक अपडेट कर दिया गया हैं।