
नर्इ दिल्ली। इन गर्मियों के छुट्टी रेल यात्रा करने पर भारतीय रेलवे आपको विशेष छूट दे सकती है। रेलवे ये फायदा टूर पैकेज के तहत यात्रा करने वाले यात्रियों को ही देगा। रेलवे के इस विशेष आॅफर के तहत यात्राियों को ट्रेन टिकट पर लगने वाले वैट में 10 फीसदी की छूट मिलेगी। रेलवे इस योजना को पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू करने जा रही है।यदि रेलवे को इसपर अच्छा रिस्पाॅन्स मिलता है तो इसे चरणबद्ध तरीके से शरू करेगी। रेलवे इसकी टेस्टिंग के लिए दूसरे थर्ड पार्टी पेमेंट गेटवे का सहारा लेगा।
15 फीसदी लगेगा सेवा शुल्क
इसके साथ ही रेलवे को टिकट बुकिंग आैर केटरिंस जैसी सुविधाएं देने वाली आइआरसीटीसी प्रत्येक बर्थ् के लिए किराए के अलावा 15 फीसदी सेवा शुल्क का ही भुगतान करेगा। अभी तक ये शुल्क 25 फीसदी था। इस टूर पैकेज में बच्चों अौर वरिष्ठ नागरिकों को विशेष छूट भी मिलेगी।
हर माह 12 लाख टिकट बुक करता है आइआरसीटीसी
अापको आइअारसीटीसी हर माल 12 लाख से भी अधिक रेलवे टिकट अपने पोर्टल से बेचती हैं। जिसके भुगतान के लिए थर्ड पार्टी यानी बैंक, यूपीआइ, मोबाइल वाॅलेट, आैर डेबिट या क्रेडिट कार्ड जैसे पेमेंट गेटवे को इस्तेमाल किया जाता है।
iPay की होगी शुरूआत, टिकट होंगे सस्ते
नए टिकट को बुक करने के लिए आइअारसीटीसी एक नए पेमेंट गेटवे iPay के नाम से शुरू करेगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि अगले एक दो महीनों में रेलवे इस पेमेंट गेटवे को अपनी वेबसाइट आैर एेप पर शुरू कर देगा। इसकी टेस्टिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चरणबद्ध तरीके से इसे लागू किया जाएगा। हालांकि टेस्टिंग के दौरान अन्य थर्ड पार्टी पेंमेंट गेटवे को भी इस्तेमाल किया जाएगा। रेलवे के इस कदम से अब आइआरसीटीसी के माध्यम से टिकट बुकिंग कराना पहले से आसान आैर सुविधाजनक हो जाएगा। क्योंकि टिकट बुकिंग के लिए बैंक आैर मोबाइलन वाॅलेट कंपनियां जो ट्राजैक्शन फीसद वसूलते हैं, वो लगना बंद हो जाएगा। एेसे में इसका सीधा लाभ यात्रियों को मिलेगा। अब उन्हें टिकट खरीदते वक्त अतिरिक्त पैसा नहीं देना होगा।