उद्योग जगत

माइक्रोसाफ्ट के ग्राहकों के लिए खुशखबरी, कंपनी ने दिया ये खास तोहफा

विंडोज सेंट्रल की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट लांचर वर्जन 5.1 उपयोगकर्ताओं को सोशल मीडिया उपयोग करने के तरीके पर ज्यादा नियंत्रण करने की सुविधा देने का प्रयास है।

less than 1 minute read
माइक्रोसाफ्ट के ग्राहकों के लिए खुशखबरी, कंपनी ने दिया ये खास तोहफा

नर्इ दिल्ली। दुनियाभर में दिग्गज टेक कंपनियों में से एक माइक्रोसाॅफ्ट ने अपने एंड्रोएड लांचर पर कॉर्टाना सपोर्ट के साथ डिजिटल हेल्थ फीचर जोड़ा है। माइक्रोसाॅफ्ट इससे अपने उपयोगकर्ताओं को एप के उपयोग की निगरानी करने की सुविधा देगा। विंडोज सेंट्रल की बुधवार की रिपोर्ट के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट लांचर वर्जन 5.1 उपयोगकर्ताओं को सोशल मीडिया उपयोग करने के तरीके पर ज्यादा नियंत्रण करने की सुविधा देने का प्रयास है।


गूगल से डाउनलोड कर सकते हैं बीटा वर्जन

नए अपडेट में 'डिजिटल हैल्थ' फीचर के साथ उपयोगकर्ताओं को उनके 'टास्क्स' और 'नोट्स' को 'सिंक' करने की सुविधा देने के लिए 'टू डू लिस्ट' और 'स्टिकी नोट्स' जोड़ा गया है। रिपोर्ट के अनुसार, "लांचर का 'टू डू' कार्ड अब 'आउटलुक' और 'स्काइप' एप्स के काम दिखाएगा, इसके साथ 'नोट्स' कार्ड विंडोज, आउटलुक और वननोट मोबाइल पर 'स्टिकी नोट्स' में आपकी सूची दिखाएगा।" रिपोर्ट के अनुसार, जांचने के लिए नया बीटा वर्जन गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है और आगामी सप्ताहों में सभी उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध हो जाना चाहिए।


इसलिए गूगल ने एंड्रोएड लांचर को एक साल में जल्दी-जल्दी अपडेट किया

एप्पल, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसी प्रमुख प्रौद्योगिकी कंपनियां हाल ही में अपने उपयोगकर्ताओं को एप उपयोग करने के उनके समय के लिए सूचित करने के लिए क्रमश: 'स्क्रीन टाइम', 'योर एक्टिविटी' और 'योर टाइम ऑन फेसबुक' जैसे फीचर लाई हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने अक्टूबर में घोषणा की थी कि कंप्यूटर पर मोबाइल एप्स जैसे एप्स लाने के लिए 'विंडो 10' जल्द ही एंड्रोएड के साथ पूरी तरह मिल जाएगा। इसी कारण कंपनी ने अपने एंड्रोएड लांचर को पिछले एक साल में जल्दी-जल्दी अपडेट किया है।

ये भी पढ़ें

Share Market Closing: सेंसेक्स 219 अंक गिरकर बंद, निफ्टी 10550 के नीचे फिसला
Published on:
22 Nov 2018 06:40 pm
Also Read
View All