उद्योग जगत

प्रधानमंत्री मुद्रा स्कीम के तहत अब दो लाख में खोलें अपना बिजनेस,28.5 लाख रुपए का आएगा टर्नओवर

टोमैटो सॉस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट खोलने के लिए अब आपको सिर्फ दो लाख रुपए देने पड़ेंगे और बाकी की राशि आपको प्रधानमंत्री मुद्रा स्कीम के तहत लोन के तौर पर मिल जाएगी।
less than 1 minute read
Tomato Sauce Manufacturing Unit
प्रधानमंत्री मुद्रा स्कीम के तहत अब दो लाख में खोलें अपना बिजनेस,28.5 लाख रुपए का आएगा टर्नओवर

नई दिल्ली। घर से लेकर रेस्टोरेंट तक डिमांड में रहने वाली टोमैटो सॉस का बिजनेस आज की डेट में काफी लाभदायक हो सकता है। टोमैटो सॉस मैन्युफैक्चरिंग यूनिट खोलने के लिए अब आपको सिर्फ दो लाख रुपए देने पड़ेंगे और बाकी की राशि आपको प्रधानमंत्री मुद्रा स्कीम के तहत लोन के तौर पर मिल जाएगी। मुद्रा योजना के जरिए आप दो साल के अंतर्गत अपना लगाया हुआ पैसा वापस भी पा लेंगे।

गारंटी फीस दिए बिना ही ले पाएंगे लोन

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन लेने के लिए आप किसी भी बैंक में अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक फॉर्म भरना होगा, जिसमें नाम, पता, बिजनेस एड्रेस, एजुकेशन, मौजूदा इनकम और कि‍तना लोन चाहिए आदि जैसी डिटेल्स देनी होंगी। इसमें किसी तरह की प्रोसेसिंग फीस या गारंटी फीस भी नहीं देनी होती, साथ ही लोन का अमाउंट 5 साल में लौटा सकते हैं।

10 लाख रुपए का ले सकते हैं लोन

मुद्रा योजना की प्रोजेक्ट रिपोर्ट के मुताबिक आप इस बिजनेस से केवल 2 साल के अंदर अपना लगाया हुआ पैसा वापस भी पा लेंगे। मुद्रा योजना के तहत 10 लाख रुपए तक का लोन ले सकते हैं।

28.5 लाख रुपए होगा सालाना टर्नओवर

प्रधानमंत्री मुद्रा स्कीम की प्रोजेक्ट रिपोर्ट में दिए एक उदाहरण में सालाना 30,000 किलो टोमैटो सॉस के प्रोडक्शन में लगने वाली लागत और सालाना टर्नओवर का अनुमान दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक 30000 किलो टोमैटो सॉस के प्रोडक्शन और बिक्री से 28.5 लाख रुपए टर्नओवर आएगा।

इस यूनिट से नहीं फैलेगा किसी तरह का प्रदूषण

यूनिट लगाने के लिए सभी फॉर्मेलिटीज पूरी करने के बाद कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू करने में 1 साल का वक्त लगता है। टोमैटो मैन्युफैक्चरिंग यूनिट से किसी भी तरह का प्रदूषण नहीं फैलता है।

Published on:
28 Nov 2018 11:14 am