
नई दिल्ली। रेलमंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में "रेल दृष्टि डैशबोर्ड" को लॉन्च किया। इसकी मदद से अब भारतीय रेलवे के हर काम पर नजर रखी जा सकेगी। आप इसे किसी भी डिवाइस से जोड़कर एक्सेस कर सकते हैं। इसके साथ ही इसको कहीं भी एक्सेस किया जा सकता है।
रेल विभाग के बारे में मिलेगी जानकारी
आपको बता दें कि इसकी मदद से आप भारतीय रेल के कई विभागों के कार्यों की स्थिति की रियल टाइम बेसिस पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही ट्रेन में सफर कर रहे सभी यात्रियों की शिकायतों और उसके निवारण के बारे में भी आपको जानकारी मिल सकती है।
किया गया 1 लाख 58 हज़ार करोड़ का निवेश
रेलवे के इस डैशबोर्ड के जरिए ट्रेन के चलने की रियल टाइम की जानकारी भी आपको घर बैठे मिल जाएगी। साथ ही कौन-कौन सी जगह ट्रेन की शुरुआत हुई है सभी जानकारी लोगों को मिलेगी। आपको बता दें कि इस साल कैपिटल इन्वेस्टमेंट के रूप में हमने देश मे 1 लाख 58 हज़ार करोड़ रुपए का निवेश किया गया है।
खाने के पैकेट पर मिलेगा बार कोड
आपको बता दें कि ट्रेन में मिलने वाले हर खाने के पैकेट पर बार कोड और फोन नंबर लिखा होगा। अगर आपको कोई भी परेशानी होती है तो आप उसकी मदद ले सकते हैं। उस बार कोड के जरिए आप लाइव देख सकते हैं कि खाना किस तरह के किचन में तैयार किया गया है और वहां कितनी साफ सफाई है। अगर आपको उस किचिन की साफ-सफाई या किसी भी चीज से परेशानी होगी तो आप raildrishti.org.in बेवसाइठ पर जाकर शिकायत कर सकते हैं।
Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर