
नर्इ दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांक्षी योजनाआें में से एक मेक इन इंडिया ने भारत के लिए पिछले चार सालों में काफी फायदेमंद साबित हुआ है। मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट की पहल से, घरेलू मोबाइल हैंडसेट और घटकों के विनिर्माण उद्योग ने पिछले चार वर्षों में देश को 3 लाख करोड़ रुपये का संभावित का फायदा हुआ है। दरअसल मोबाइल हैंडसेट्स की असेंबलिंग आैर मैन्युफैक्चरिंग ने पूरी तरह से बिल्ट र्इकाइयों के आयात काे लगभग खत्म कर दिया है। इसका मतलब यह है जिन मोबाइल हैंडसेट्स को पहले पूरी तरह से बिल्ट इन आयातक किया जाता था, उसे अब भारत में असेंबल किया जाता है। इस बात की जानकारी इंडिया सेल्युलर एंड इलेक्ट्राॅनिक्स एसोसिएशन (ICEA) ने दिया है।
चालू वित्त वर्ष में 29 करोड़ मोबाइल हैंडसेट का निर्माण भारत में
icea ने अपनी इस रिपोर्ट में कहा है कि साल 2017-18 के दौरान भारत में करीब 22.5 करोड़ मोबाइल हैंडसेट्स का उत्पादन किया गया है। भारतीय बाजार की जरूरत के हिसाब से देखें तो ये अांकड़ा करीब 80 फीसदी है। इसके साथ ही ICEA ने साल 2018-19 को लेकर अपने अनुमान में कहा है कि भारत में इस दौरान करीब 1,65,000 करोड़ रुपये वैल्यू के मोबाइल हैंडसेट्स को तैयार किया जाएगा। इस अवधि में करीब 29 करोड़ नए मोबाइल हैंडसेट्स बनाने का अनुमान हैं।
4.5 लाख लोगों को मिली नौकरी
बताते चलें की साल 2014 में सरकार बनाने के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में मेक इन इंडिया आैर डिजिटल इंडिया की पहल काफी जोर दिया है। जिसके बाद भारत में टेक्नोलाॅजी आैर टेलिकाॅम इंडस्ट्री में कर्इ रास्ते खुल हैं। इस बात का अंदाजा सिर्फ इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले 4 सालों में मोबाइल हैंडसेट आैर कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री के तहत 120 नए मैन्युफैक्चरिंग यूनिट खोले जा चुके हैं। इससे देश के कर्इ राज्यों में करीब 4.5 लाख लोगों को रोजगार भी मिला है।
दुनिया का दूसरे सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता देश बना भारत
केवल मेक इन इंडिया की बात करें तो बीते 3 साल में ही भारत में जैसा उछाल देखने को मिला है वैसा पहले कभी नहीं देखने को मिला है। साल 2014-15 के दौरान भारत में कुल डिमांड का 80 फीसदी मोबाइल हैंडसेट दूसरे देशों से आयात किया जाता था लेकिन आज चीन के बाद भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल हैंडसेट निर्माता देश है।