
नई दिल्ली: कोरोना की वजह से पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है। जिसकी वजह से रेल से लेकर फ्लाइट और बस हर तरह के यातायात के साधनों पर रोक लगी है। हालांकि खबरें ये भी है कि लॉकडाउन पीरियड को बढ़ाया जा सकता है । लेकिन कैबिनेट सेक्रेटरी राजीव गाबा ने इस बात से इंकार किया है और वहीं कुछ और चीजें भी बताती है कि 15 अप्रैल से भारत अपनी पुरानी राहों पर लौट आएगा। सरकार की तऱफ से आए इस ऐलान के बाद भारतीय रेलवे और निजी एयरलाइंस ने 15 अप्रैल के बाद के लिए टिकट बुकिंग शुरू कर दी है।
आईआरसीटीसी (IRCTC )की ऐप और वेबसाइट पर 15 अप्रैल के लिए टिकट मिल रही है। वहीं एयरलाइंस कंपनियों ने भी 15 अप्रैल से फ्लाइट की बुकिंग शुरू कर दी है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है लेकिन 2-3 दिनों तक की टिकटें भी बिक चुकी हैं। वहीं प्राइवेट एयरलाइंस कंपनी स्पाइसजेट, इंडिगो और गोएयर ने घरेलू यात्रा के लिए ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम को 15 अप्रैल से खोलने की तैयारी कर रही हैं।
हजारों की संख्या में कैंसिल हुई हैं ट्रेन- कोरोना लॉकडाउन के चलते भारतीय रेलवे जो हर दिन लगभग 2.3 करोड़ लोगों को यात्रा करवाता है। उसने कलॉकडाउन के चलते लगभग 10 हजार से ज्यादा ट्रेन कैंसिल की है वहीं एयरलाइंस इंडस्ट्री के बिजनेस पर भी कोरोना ने नकारात्मक असर डाला है । एक अनुमान के मुताबिक भारतीय एयरलाइंस कंपनियो को हर दिन 150 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो रहा है।