उद्योग जगत

अब इन दो कंपनियों को खरीदने की तैयारी में मुकेश अंबानी, यह होगा फायदा

प्राप्त जानकारी के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज हैथवे केबल एंड डेटाकॉम और डेन नेटवर्क्स कंपनियों में 25 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी खरीदेगी।

2 min read
Oct 16, 2018
mukesh ambani
अब इन दो कंपनियों को खरीदने की तैयारी में मुकेश अंबानी, यह होगा फायदा

नर्इ दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज जल्द ही हैथवे केबल एंड डेटाकॉम और डेन नेटवर्क्स में नियंत्रण हिस्सेदारी खरीद सकती है। कंपनी ब्रॉडबैंड नेटवर्क की कवरेज तेजी से बढ़ाने के लिए दोनों कंपनियों को खरीदने की तैयारी कर रही है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले भी इस तरह की खबर आर्इ थी। लेकिन तब बात बन नहीं पार्इ थी। इस बार दोनों कंपनियों को खरीदने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। इस मामले में कभी बड़ा एेलान हो सकता है।

25 फीसदी से ज्यादा स्टेक खरीदेगी रिलायंस
प्राप्त जानकारी के अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज दोनों कंपनियों में 25 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी खरीदेगी। जिससे रिलायंस को दोनों कंपनियों के बार्ड आॅफ डायरेक्टर्स में जगह मिल जाएगी आैर दोनों कंपनियों को कंट्रोल करने की स्थिति में रहेगी। इन दोनों कंपनियों को खरीदने के लिए रिलायंस को एक आेपन आॅफर लाना होगा, जिससे इन दोनों कंपनियों के प्रमोटर्स की हिस्सेदारी में कमी आ जाएगी। जल्द ही इन दोनों डील के एेलान होने की संभावना जतार्इ जा रही है। दोनों कंपनियों की 17 अक्टूबर को बोर्ड मीटिंग होने जा रही है। इस मीटिंग में फंड जुटाने को लेकर बात की जाएगी। वैसे इस खबर की पुष्टी अभी तक तीनों कंपनियों में से किसी ने नहीं की है।

पहले भी आर्इ थी कंपनी खरीदने की खबर
जानकारों की मानें तो हैथवे और डेन इस डील में फ्रेश शेयर रिलायंस को इश्यू करेगी। डील पर फाइनल काम चल रहा है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले खबर आर्इ थी कि गीगाफाइबर सर्विस में तेजी लाने के लिए हैथवे को खरीदने की बातचीत शुरू की है। पिछले साल सितंबर में वह डेन को खरीदने के लिए बात कर रही थी, लेकिन उस समय दोनों के बीच बात नहीं बन पाई थी। कुछ महीने पहले आरआईएल ने हैथवे में स्टेक लेने के लिए फिर से बात शुरू की क्योंकि उसे फाइबर बिजनेस को बढ़ाने में दिक्कत हो रही थी।

दोनों कंपनियों के पास केबल सब्सक्राइबर्स
जानकारों के अनुसार हैथवे और डेन में स्टेक लेने से रिलायंस जियो के ब्रॉडबैंड बिजनेस की रफ्तार काफी तेज हो जाएगी। दोनों कंपनियों में से हरेक के पास 72 लाख डिजिटल केबल सब्सक्राइबर्स हैं और उनका काम क्रमश: 350 और 200 शहरों में फैला हुआ है।

Published on:
16 Oct 2018 10:55 am