उद्योग जगत

वाॅलमार्ट आैर अमेजन को टक्कर देगी रिलायंस, र्इ-काॅमर्स सेक्टर में रखने जा रहे हैं कदम

मुकेश अंबानी र्इ-काॅमर्स सेक्टर में उतरने जा रहे हैं, जिससे अब उनका सीधा मुकाबला वाॅलमार्ट आैर अमेजन जैसी बड़ी कंपनियों से होगा।
2 min read
• •
Updated: 18 Jun 2018, 10:47 AM IST
Mukesh
वाॅलमार्ट आैर अमेजन को टक्कर देगी रिलायंस, र्इ-काॅमर्स सेक्टर में रखने जा रहे हैं कदम

नर्इ दिल्ली। टेलिकॉम इंडस्ट्री में धमाल मचाने के बाद अब मुकेश अंबानी एक एेसी इंडस्ट्री में हाथ आजमा रहे हैं जिसमें वो भारत या दुनिया की छोटी मोटी कंपनी को नहीं बल्कि दुनिया की सबसे सबड़े बड़ी कंपनियों को टक्कर देते हुए दिखार्इ देंगे। अब वो सीधा मुकाबला वाॅलमार्ट आैर अमेजन से मुकाबला करने जा रहे हैं। अब आप समझ ही गए होंगे कि मुकेश अंबानी र्इ-काॅमर्स सेक्टर में उतरने जा रहे हैं। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर मुकेश अंबापी र्इ-काॅमर्स सेक्टर में किस तरह से उतरने जा रहे हैं।

वेबसाइट के साथ एप भी लांच करेगी कंपनी
कंपनी एक नई वेबसाइट और एप को लॉन्च करने जा रही है। इसके अलावा एप को जियो के सभी फीचर व स्मार्टफोन में भी डाला जाएगा। देशभर में जियो की सिम बेचने वाले सेंटर को भी डिलीवरी के लिए प्वाइंट बनाया जाएगा। अभी रिलायंस रिटेल मुंबई, पुणे और बंगलूरू में ट्रायल के तौर पर ई-कॉमर्स के जरिए ग्रोसरी बेच रही है। इन ई-कॉमर्स कंपनियों को रिलायंस इंडस्ट्रीज वैसी ही पटखनी देने की योजना पर काम कर रही है, जैसे उसने जियो की लॉन्चिंग के बाद टेलिकॉम कंपनियों का किया था।

अलीबाबा मॉडल को अपनाएगी रिलायंस
मुकेश अंबानी अपनी र्इ-काॅमर्स को चीन की सबसे बड़ी कंपनी अलीबाबा तर्ज पर लांच करने की योजना बना रही है। जानकारी के अनुसार रिलायंस उन शहरों में अपने ई-कॉमर्स की सुविधा देगा, जिनकी आबादी 50 हजार से ज्यादा है। इसके लिए शहरों व गांवों में मौजूद छोटे दुकानदारों को भी भागीदार बनाया जाएगा। रिलायंस जियो के रिटेलर्स को भी अपने इसमें हिस्सेदारी दी जाएगी।

तीन साल में सेक्टर का बादशाह बनने की योजना
रिलायंस कंपनी की योजना काफी बड़ी है। कंपनी अपने आपको र्इ-काॅमर्स इंडस्ट्री में भी अपने आपको अगले तीन सालों यानी 2022 तक बादशाह बनने की तैयारी कर रही है। ई-कॉमर्स वेंचर के जरिए रिलायंस मोबाइल फोन, कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक्स, किराना, फल-सब्जी सहित अन्य खाने-पीने का सामान बेचेगा।

कुछ घंटों में डिलीवरी प्लान
मुकेश अंबानी का प्लान है कि वो देश के छोटे से छोटे शहरों में भी सामान का ऑर्डर मिलने के बाद उसी दिन या फिर 24 घंटे के अंदर डिलीवरी करेगा। ऐसा करने से लोग ज्यादा से ज्यादा सामान खरीदेंगे। लोगों को रिलायंस द्वारा मोबाइल फोन और इलेक्ट्रोनिक्स के सामान पर की गई एक्सक्लूसिव डील के बारे में भी पता चलता रहेगा।

वाॅलमार्ट आैर अमेजन को मिलेगा झटका
वहीं दूसरी आेर रिलायंस के र्इ-काॅमर्स इंडस्ट्री में उतरने से अमेजन आैर वाॅलमार्ट को बड़ा झटका लगने की उम्मीद है। सबसे ज्यादा वाॅलमार्ट को। इस अमरीकी कंपनी ने हाल ही में फ्लिपकार्ट के साथ दुनिया की सबसे बड़ी र्इ-काॅमर्स डील की है। यह डीजल करीब एक लाख करोड़ रुपए से अधिक की है। वहीं दूसरी आेर अमेजन भी भारत में एक लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश करने का मन बना रही है। एेसे में रिलायंस जैसे ग्रुप बड़े ग्रुप का र्इ-काॅमर्स में उतरना बड़ा चैलेंज माना जा रहा है।

Published on: