
नई दिल्ली। अगर आप बिना किसी लागत का कोई काम शुरू क रना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। आप IRCTC टिकट बुकिंग से अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी प्रकार का इंवेस्टमेंट नहीं करना है और न ही कोई झंझट है। आपको बता दें कि रेलवे यात्रा के लिए रोजाना लाखों टिकट बुकिंग की जाती है और इसके लिए IRCTC ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा मुहैया कराती है। ऐसे में आपके लिए ये अच्छा मौका होगा की आप IRCTC से जुडक़र मोटी कमाई कर सकते है। हम आगे बताते है कि इसके लिए आपको क्या करना होगा।
ऐसे करना होगा आवेदन
IRCTC के जरिए टिकट बुकिंग करने के लिए आपको एजेंट बनना होगा जिसकी प्रक्रिया बेहद आसान है। इसके लिए आपको बस एजेंट बनना होगा जिसके लिए प्रक्रिया बेहद सरल है। इसके लिए सबसे पहले आपको erail.in पर आवेदन के लिए डिटेल्स भरना होगा। जैसे ही आपके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होगी, IRCTC के अधिकारी आपसे संपर्क करेंगे। इसके लिए आपको केवल 30 हजार की वन टाईम रजिस्ट्रेशन फीस भरनी होगी, जिसमें से 20 हजार रिफन्डेबल है। इसके लिए दूसरा तरीका ये है कि आप CAC (registration.cac.gov.in) पर एक रजिस्टर्ड यूजर बनकर सकते हैं। इस वेबसइट पर लॉग इन करने के लिए सविर्सेज कॉलम में IRCTC टाइप करना होगा। इसके बाद आपके सामने IRCTC रजिस्ट्रेशन का लिंक ओपेन होगा। जिसपर आप IRCTCके एजेंट के तौर पर खुद को रजिस्टर कर सकते हैं।
इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत
IRCTC में एजेंट के तौर पर खुद को रजिस्टर करने के लिए प्रमाण के तौर पर कुछ दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए आपको पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेेंस, टेलिफोन या बिजली बिल, राशन कार्ड, वोटर आईडी, बैंक खाता डिटेल्स, सेवा कर या वैट पंजीकरण प्रमाणपत्र, गैस कनेक्शन डिटेल्स, और दो फोटो की जरूरत होगी।
ये है प्रक्रिया
जब आप रजिस्ट्रेशन कर लेेंगे तो अगले स्टेप में आपको केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करना होगा। इसके बाद आपका ई-टोकन क्रिएट होगा और फिर ई-मेल, मोबाइल नंबर और शॉप एड्रेस का वेरिफिकेशन होगा। जब आपका सभी तरह का वेरिफिकेशन पूरा हो जाएगा तो आपको एक OTP भेजा जाएगा जिसके बाद आपको IRCTC सर्विस असाइन कि या जाएगा। सबसे अंतिम प्रक्रिया में आपको एक ट्रेनिंग किट और वेलकम किट उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद आप ऑनलाइन टिकट बुकिंग की प्रक्रिया शुरू करके कमा सकते है। एक बार आपको IRCTC के तरफ से ऑनलाइन रेलवे टिकट बुकिंग की अनुमति फिर इसके बाद आपको कई और सुविधाएं भी मिलने लगेंगी। जैसे आप तत्काल टिकट जनरल पब्लिक ओपनिंग टाइम के आधे घंटे बाद तक भी बुक कर सकेंगे। इसके लिए आपको किसी और प्रकार का ट्रेड लाइसेंस की जरूरत नहीं होगी।