उद्योग जगत

TCS के मुनाफे में 1.8 फीसदी कमी, शेयरधारकों को फिर भी मिलेगा लाभांश

वित्त वर्ष 2017-2018 में आइटी सेक्टर में देश की सबसे बड़ी कंपनी टाटा कंसल्टेसी सर्विसेज (टीसीएस)के मुनाफे में 1.8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई
2 min read
• •
Updated: 20 Apr 2018, 9:28 AM IST
TCS

नर्इ दिल्ली। वित्त वर्ष 2017-2018 में आइटी सेक्टर में देश की सबसे बड़ी कंपनी टाटा कंसल्टेसी सर्विसेज (टीसीएस)के मुनाफे में 1.8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और यह 25,826 करोड़ रुपये रहा, जोकि सालाना आधार पर 1.8 फीसदी की गिरावट है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2016-17 में कुल 26,289 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में दाखिल नियामकीय फाइलिंग में आइटी दिग्गज ने कहा कि समीक्षाधीन अवधि (वित्त वर्ष 18) में कंपनी के राजस्व में वार्षिक आधार पर 4.4 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई और यह कुल 1,23,104 करोड़ रुपये रही, जबकि वित्त वष 2016-17 (वित्त वर्ष 17) में यह 1,17,966 करोड़ रुपये थी।


कुल आय में सलाना अाधार पर 2.3 फीसदी की वृद्धि

अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिग मानक (आईएफआरएस) के तहत कंपनी की कुल आय में सालाना आधार पर 2.3 फीसदी की वृद्धि हुई और यह 400.5 करोड़ डॉलर रही, जबकि वित्त वर्ष 17 में यह 391.7 करोड़ डॉलर थी। आईएफआरएस के तहत कंपनी के राजस्व में सालाना आधार पर 8.6 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई और यह 19.09 अरब डॉलर रहा, जबकि एक साल पहले यह 17.76 अरब डॉलर था।


प्रति शेयर 29 रुपए के लाभांश की घोषणा

इसके पहले अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में में टीसीएस की सेल्स में 3.93 फीसदी की बढ़ोतरी हुर्इ थी। टीसीएस ने प्रति शेयर 29 रुपए की लाभांश देने की घोषणा की है। इसके अलावा कंपनी ने शेयरहोल्डरों को 1:1 के रेशियो में इक्विटी शेयर देने की घोषणा की है। चौथे तिमाही में टीसीएस का एबिटडा मार्जिन 25.4 फीसदी था। कंपनी का डाॅलर रेवेन्यू 3.86 फीसदी कम होकर 497.2 करोड़ रुपए रहा।


डिजिटल की जबरदस्त डिमांड से हुआ मुनाफा

सीएस के सीईओ और एमडी राजेश गोपीनाथन ने कहा कि सभी वर्टिकल्स में डिजिटल की जबरदस्त डिमांड होने और कुछ बड़ी डील सफल होने की वजह से कंपनी को इतना मुनाफा हुआ है।

Published on: