
नर्इ दिल्ली। देश की सबसे बड़ी आर्इटी कंपनियों में से एक टाटा कंस्ल्टेंसी सर्विसेज ने अपने एक कर्मचारी को महिलाआें को रेप आैर मारने की धमकी के आरोप में बर्खास्त कर दिया है। कर्मचारी पर आरोप है कि उसने दो महिलाआें को रेप करने आैर जान से मारने की धमकी दी है। कर्मचारी के इस मैसेज के स्क्रीनशाॅट्स आजकल तेजी से फेसबुक व ट्वीटर पर वायरल हो रहा है।
महिला के पति आैर बच्चे को जान से मारने की दी थी धमकी
टीसीएस ने इस कर्मचारी को बर्खास्त करने के साथ-साथ मामले की पूरी तरह से जांच करने के लिए भी कदम उठाया है। कंपनी प्रवक्ता ने कहा, "टीसीएस में हम एेसी कोर्इ हरकत बर्दाश्त नहीं कर सकते जो हमारे मूल्यों के खिलाफ है। हमने आरोपी कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया है।" कर्मचारी पर आरोप है कि उसने एक महिला के पति आैर बच्चे को जान से मारने अौर रेप करने की धमकी दी है।
फेसबुक पोस्ट पढ़कर भेजा दूसरी महिला को भद्दे मैसेज
असम की 19 साल की एक महिला को भी इस शख्स ने भद्दी गालियां दी है आैर उसे प्रताड़ित भी किया है। इस मामले के सामने आने के बाद कर्मचारी ने अपना फेसबुक अकाउंट डिलीट कर दिया है। दूसरी महिला ने कहा कि उसने अपने फेसबुक पर सरकार की कुछ नीतियों की आलोचना की थी। इसे पोस्ट को पढ़कर कर्मचारी ने इस महिला को भद्दे एवं आपत्तिजनक मैसेज भेजा है।
अपनी इमेज को लेकर सतर्क हैं कंपनियां
हाल ही में हुए ये अपनी तरह का पहला एेसा मामला है जिसमें किसी कंपनी ने अपने कर्मचारी को इस तरह के मामले में बर्खास्त कर दिया है। हालांकि भारतीय कंपनियां अपने ब्रांड इमेज को लेकर काफी सतर्क दिखार्इ दे रही हैं आैर वो सोशल मीडिया पर अपने कर्मचारियों के व्यवहार का भी ध्यान रखती हैं। कुछ दिनों पहले ही टेक महिन्द्रा ने अपने पूर्व कर्मचारी चीफ डाइवर्सिटी आॅफिसर के खिलाफ भी केस दर्ज कराया था। इस कर्मचारी पर अपने कार्यकाल के दौरान सहकर्मी को समलैंगिक संबंध बनाने के लिए प्रताड़ित करने को आरोप लगा था।