TCS 2,100 रुपए प्रति शेयर की दर से करीब 7.6 करोड़ शेयर खरीदेगी।
नर्इ दिल्ली। देश की आर्इटी क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी टाटा कंस्लटेंसी सर्विसेज(टीसीएस) ने शुक्रवार को 16,000 करोड़ रुपए के शेयर बायबैक करने का प्लान बनाया है। कंपनी की ये कोशिश माैजूदा उपलब्ध नकदी का लाभ शेयरधारकों तक पहुंचाने का है। इसके लिए कंपनी 2,100 रुपए प्रति शेयर की दर से करीब 7.6 करोड़ शेयर खरीदेगी। आपको बात दें कि माैजूदा समय में टीसीएस के प्रोमोटर्स के पास कंपनी का 71.92 फीसदी स्टेक है।
कंपनी के फैसले के बाद मार्केट कैप 7 लाख करोड़ रुपए के पार
आज के कारोबार के दौरान कंपनी का स्टाॅक 1,841 रुपए प्रति शेयर की दर पर रहा जिसमें की आज दोपहर में 3 फीसदी की तेजी देखने काे मिली। कंपनी के शेयर बायबैक की खबर आने के बाद कंपनी के मार्केट कैप में बढ़ोतरी देखने को मिली। आज एक बार फिर टीसीएस का कुल मार्केट कैप 7 लाख करोड़ रुपए के पर चला गया।
कंपनी ने अपने फैसले के बारे में एक्सचेंज बोर्ड को दी जानकारी
टीसीएस ने बीएसर्इ फाइलिंग में कहा है कि, 1998 में निहित प्रावधानों के अुनसार स्टाॅक एक्सचेंज तंत्र का उपयोग करके निविदा प्रस्ताव मार्ग के तहत शेयरधारकों से आनुपातिक आधार पर खरीदे जाने का प्रस्ताव है। 13 जून को एक फाइलिंग के दौरान कंपनी ने सेक्योरिटी एक्सचेंज काे अपने बोर्ड मीटिंग में लिए गए फैसले के बारे में बताया।
पिछले साल भी आर्इटी कंपनियों ने किया था शेयर बायबैक
देश की आर्इटी कंपनियों ने पिछले साल भी अपने शेयरों का बायबैक किया था। खुद टीसीएस ने भी पिछले साल भी 16000 करोड़ रुपए के शेयर बायबैक किया था। टीसीएस के अलावा दूसरी दिग्गज आर्इटी कंपनी इंफोसिस अौर विप्रो ने भी क्रमशः 13000 करोड़ रुपए आैर 11000 रुपए के शेयर बाॅयबैक किए थे।
गौरतलब है कि शेयर बायबैक से कंपनी की प्रति शेयर की कमार्इ में इजाफा होता है। इसके साथ ही जब बाजार में कमजोरी आती है तो इससे कंपनियों पर बने दबाव का झेलने में मदद मिलती है।