उद्योग जगत

बिना पैसे खर्च किए इंटरनेट पर फ्री में पाए ये सुविधाएं

इंटरनेट का दायरा जिस तेजी से बढ़ रहा है उसी गति से इससे जुड़ी कई सेवाएं भी बढ़ रही हैं। आप ने अब तक इंटरनेट पर किसी भी विषय के बारे में जानकारी हासिल की होगी।
2 min read
• •
Updated: 28 Sep 2018, 11:01 AM IST
internet
बिना पैसे खर्च किए इंटरनेट पर फ्री में पाए ये सुविधाएं

नई दिल्ली। इंटरनेट का दायरा जिस तेजी से बढ़ रहा है उसी ही तेजी से इससे जुड़ी कई सेवाएं भी बढ़ रही हैं। आप ने अभी तक इंटरनेट को सिर्फ जानकारी हासिल करने के लिए इस्तेमाल किया होगा। लेक‍िन ये इंटरनेट आपको कई चीजें फ्री भी देता है। आगे हम आपको ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे हैं।

फ्री में कर सकते है कोर्स
अगर आप येल और हार्वर्ड जैसे दुनिया के प्रतिष्ठ‍ित विश्वविद्यालयों में पढ़ाई का सपना पाले हुए हैं तो इसे आप इंटरनेट के जरिये पूरा कर सकते हैं। ये यूनिवर्सिटीज कई फ्री कोर्सेज की क्लासेज चलाती हैं। केंद्र सरकार ने भी स्वयंम नाम से ऑनलाइन एजुकेशन प्लैटफॉर्म शुरू किया है। यहां भी कई कोर्स ऑनलाइन कर सकते हैं।

फ्री में पढ़े किताब
अगर आपके पास लंबे-लंबे कोर्स करने के लिए और किताबें पढ़ने का समय नहीं है। लेकिन आप क्व‍िट ट्यूटोर‍ियल्स चाहते हैं तो ये भी आपको फ्री मिलेगा। इसके लिए आप खान अकेडमी का रुख कर सकते हैं। यहां आप गण‍ित से लेकर लगभग सभी विषय के बारे में ट्यूटोरियल हासिल कर सकते हैं। ये ट्यूटोरियल हिंदी में भी आपको यहां मिलेंगे। अगर आप किताबें पढ़ने का शौक रखते हैं तो अब आपको दुकान से किताब खरीदने की जरूरत नहीं है। आप ऑनलाइन ही फ्री में ई-बुक पढ़ सकते हैं। जहां कई मंचों पर ई-बुक के लिए आपको अभी भी चार्ज चुकाना पड़ता है। वहीं कई एप आपको फ्री में हजारों ई-बुक पढ़ने का मौका देता है। सिर्फ ई-बुक ही नहीं बल्क‍ि आप ऑड‍ियो बुक्स भी ऑनलाइन फ्री में सुन सकते हैं।

फ्री में सीखे विदेशी भाषा
अगर आप कोडिंग में करीयर बनाना चाहते हैं या फिर अपने बच्चों को ये हुनर सीखाना चाहते हैं, तो यह काम भी आप फ्री में कर सकते हैं। इसके लिए आप कोड अकेडमी जैसे प्लैटफॉर्म का रुख कर सकते हैं। अगर आप कोई विदेशी भाषा सीखना चाहते हैं तो इस काम की खातिर भी आपको कोई पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। डुओलिंगोएक ऐसा प्लैटफॉर्म है, जहां आप स्पैनिस, फ्रेंच और ह‍िंदी समेत कई भाषाएं सीख सकते हैं वो भी फ्री। क्लाउड स्टोरेज ड‍िजिटल डेटा को सहेजने का एक बड़ा माध्यम बन गया है। इंटरनेट पर कई ऐसे प्लैटफॉर्म हैं, जो आपको काफी ज्यादा क्लाउड स्टोरेज फ्री में देते हैं। इसमें वनड्राइव, गूगल ड्राइव और ड्राप बॉक्स समेत अन्य शामिल हैं।

Published on: