उद्योग जगत

देश के इन सेक्टरों में पैदा होने जा रही है सवा करोड़ नौकरियां, 2022 तक नहीं होगी दिक्कत

देश में अगले चार सालों में विभिन्न सेक्टर्स में लाखों की नौकरियां पैदा होने जा रही है। आंकड़ों पर बात करें तो देश 2018 से लेकर 2022 तक 1.31 करोड़ नौकरियां युवाआें के हाथों में होंगी।
2 min read
• •
Updated: 14 Aug 2018, 8:34 PM IST
Jobs
देश के इन सेक्टरों में पैदा होने जा रही है सवा करोड़ नौकरियां, 2022 तक नहीं होगी दिक्कत

नई दिल्‍ली। बेरोजगारों आैर उन युवाआें के लिए खुशखबरी हैं जो अभी आैर आने वाले चार सालों में अपनी पढ़ार्इ पूरी कर नौकरी की तलाश करेंगे। देश में अगले चार सालों में विभिन्न सेक्टर्स में लाखों की नौकरियां पैदा होने जा रही है। आंकड़ों पर बात करें तो देश 2018 से लेकर 2022 तक 1.31 करोड़ नौकरियां युवाआें के हाथों में होंगी। आपको बता दें कि केंद्र सरकार बेरोजगारी को लेकर विपक्ष के निशाने पर है। लोकसभा चुनावों के लिए विपक्ष ने बेरोजगारी को बड़ा हथियार बना लिया है। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर किन-किन सेक्टर्स में कितनी नौकरियां आ रही हैं…

सवा करोड़ से ज्यादा नौकरियों की होगी बरसात
देश में एजुकेशन सेक्टर से लेकर आर्इटी आैर तमाम सेक्टर्स में लाखों नौकरियों आएंगी। कुल नौकरियों की बात की जाए तो देश में 2018 से लेकर 2022 तक 1.31 करोड़ नौकरियां पैदा होंगी। सबसे ज्यादा एजुकेशन सेक्टर में नौकरियां आएंगी। इस सेक्टर में इन चार सालों में 18 लाख नौकरियां पैदा होंगी। वहीं बाकी सेक्टर्स की बात करें तो समान अवधि में आॅटो सेक्टर में 15 लाख, टेलीकाॅम में 12 लाख आैर रिटेल में 10 लाख नौकरियां आ रही हैं।

इन सेक्टर्स में भी होगी नौकरियों की बरसात
बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इन्‍श्‍योरेंस सेक्टर की बात करें ताे इन 4 सालों में 9 लाख नौकरियां आ रही हैं। वहीं हेल्थ एंड फाॅर्मा में 8 लाख नौकरियां युवाआें के लिए आ रही हैं। वहीं र्इकाॅमर्स सेक्टर आैर एफएमसीजी सेक्टर दोनों को मिलाकर 15 लाख से ज्यादा नौकरियां युवाआें को मिलेंगी। मीडिया एंड एंटरटेनमेंट, एग्री एंड एग्री केमिकल्‍स, कंस्‍ट्रक्‍शन एंड रियल एस्‍टेट सेक्‍टर आदि सेक्टर्स में बंपर नौकरियां होंगी।

अगले चार सालों में इन सेक्टर्स में होंगी इतनी नौकरियां













































































सेक्टर्सनौकरियाें की संख्या (लाख में)
एजुकेशनल सर्विसेज सेक्‍टर18
ऑटो एंड एलाइड इंडस्‍ट्रीज15
रिटेल12
टेलीकॉम10
बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेज एंड इन्‍श्‍योरेंस09
हेल्‍थकेयर एंड फार्मा08
ई कॉमर्स और स्‍टार्टअप08
एफएमसीजी7.5
एफएमसीडी06
मीडिया एंड एंटरटेनमेंट07
एग्री एंड एग्री केमिकल्‍स06
इंडस्ट्रियल मैन्‍यूफैक्‍चरिंग एंड एलाइड06
हॉस्पिटैलिटी सेक्‍टर5.5
बीपीओ और आईटी से जुड़ी नौकरियां04
पावर एंड एनर्जी सेक्‍टर04
आईटी एंड नॉलेज सर्विसेज03
कंस्‍ट्रक्‍शन एंड रियल एस्‍टेट सेक्‍टर2.5
Published on: