उद्योग जगत

पीएफ खाते की गलत जानकारी का ऐसे करें सुधार

ईपीएफओ ने अब ऑफलाइन मोड के साथ इन गलतियों को ऑनलाइन भी सुधारने की सुविधा दे दी है।
2 min read
EPFO

नई दिल्ली। अगर आपके पीएफ खाते में आपका नाम, मोबाइल नंबर, पिता का नाम जैसी जानकारी में कोई गलती है तो ठीक करने के लिए अब आपको पीएफ दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। ईपीएफओ ने अब ऑफलाइन मोड के साथ इन गलतियों को ऑनलाइन भी सुधारने की सुविधा दे दी है। यानी अब आप घर बैठे-बैठे अपने पीएफ खाते की गलतियों में सुधार कर उसे ईपीएफओ डाटाबेस पर सबमिट कर सकते हैं। इसके लिए आपको क्या करना होगा आइए जानते हैं।


ऐसे ठीक करें गलती

इसके लिए सबसे पहले ईपीएफओ इंडिया के साइट पर जाकर सर्विसेज फॉर एम्पलॉइज के सेक्शन में जाएं। वहंा अपको इनऑपरेटिव अकाउंट हेल्पडेस्क पर क्लिक करना होगा। इसके बाद जो नया पेज खुलेगा, उसमें फसर््ट टाइम यूजर के विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके बाद ईपीएफओ पोर्टल आपसे समस्या के बारे में पूछेगा। वहां पर आप जिस भी डिटेल को सही करना है उसके बारे में आपको लिखना होगा। फिर आपको अपने एंप्लॉयमेंट से जुड़ी जानकारियों को भी भरना होगा। सबसे आखिर में आपको अपना केवाईसी डिटेल भरना होगा। जैसे ही आप अपनी जानकारी भरने की सभी प्रक्रिया को पूरी कर लेंगे तो इसके बाद अपको एक एकनॉलेजमेंट खुलेगा, इसके बाद आपके डिटेल्स की प्रक्रिया मान ली जाएगी। आप इसे एकनॉलेजमेंट को प्रिंट भी कर सकते हैं।

Updated on:
31 Oct 2017 04:31 pm
Published on:
31 Oct 2017 03:23 pm