उद्योग जगत

बस ये छोटा सा काम करने से आपका खटारा कूलर बन जाएगा AC

आज हम आपके लिए एेसी खबर लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद आप AC के बारे में भूल जाएंगे।

2 min read
May 26, 2018
बस ये छोटा सा काम करने से आपका खटारा कूलर बन जाएगा AC

नई दिल्ली। गर्मियों की सीजन शुरू हो गया है। हालात यह हैं कि घरों में कूलर और पंखों से भी कोई राहत नहीं मिल रही है। हर कोई अपने घर में AC लगाने के बारे में सोच रहा है। चिलचिलाती गर्मी में लोग ठंडक पाने के लिए कोई भी कीमत देने के लिए तैयार हैं। लेकिन आज हम आपके लिए एेसी खबर लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद आप AC के बारे में भूल जाएंगे। हां, इसके लिए आपके घर में पुराना कूलर होना जरूरी है। आप इस कूलर में बस एक छोटी सी मशीन लगानी है और आपका कूलर AC से भी ज्यादा ठंडी हवा देने लगेगा। यह हाइटेक मशीन कूलर में आसानी से फिट हो जाती है और आपका कूलर AC की तरह काम करने लगेगा।

500 रुपए है शुरुआती कीमत

ये भी पढ़ें

इस कूलर के सामने फेल हैं सारे AC, बिजली बिल में भी होती है बचत

जिस डिवाइस से आपका पुराना कूलर AC की तरह काम करने लगेगा, उसका नाम कूल कनेक्ट रिमोट कंट्रोलर है। इस डिवाइस को कूलर में अलग से फिट किया जाता है। इस डिवाइस की कीमत 1000 रुपए के करीब है, लेकिन कई कंपनियां इस डिवाइस को 500 रुपए में उपलब्ध करा रही हैं। इस डिवाइस के साथ एक रिमोट भी आता है जिसके बाद आप अपने कूलर को रिमोट से कंट्रोल कर सकते हैं। यह डिवाइस आपके कूलर को पूरी तरह से हाईटेक बना देती है। इस डिवाइस के लगाने से कूलर में टेम्प्रेचर कंट्रोल करने जैसा एडवांस फीचर भी आ जाता है। इस फीचर की मदद का मदद से आप कूलर का टेम्प्रेचर भी सेट कर सकते हैं।

बार-बार पानी भरने के झंझट नहीं

इस डिवाइस को कूलर में लगाने के बाद आपका बार-बार पानी भरने का झंझट खत्म हो जाएगा। इस डिवाइस की मदद से कूलर का वाटर पंप ऑटोमैटिक तरीके से चलने लगता है। यानी AC की तरह टेम्प्रेचर बढ़ने पर पानी चलने लगेगा। जैसे ही टेम्प्रेचर तय सीमा पर आ जाएगा, वैसे ही पानी बंद हो जाएगा। यदि रात के समय कूलर ज्यादा ठंडक दे रहा है तो आप रिमोट के जरिए स्पीड भी सेट कर सकते हैं। इसके लिए इस डिवाइस में 1 से 9 तक स्पीड नंबर दिए गए हैं।

एेसे करें इंस्टॉल

इतना सब पढ़ने के बाद आप सोच रहे होंगे कि इस डिवाइस को इंस्टॉल कैसे किया जाएगा तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां पर हम आपको इस डिवाइस को कंट्रोल करने का पूरा तरीका बताएंगे। आप इस डिवाइस को कूलर के फैन और पंप के स्थान पर इंस्टॉल कर सकते हैं। इस डिवाइस को इंस्टॉल करने का बाद फैन और पंप के स्विच हट जाएंगे। यदि आपको बिजली का कार्य नहीं आता है तो आप इसे खुद इंस्टॉल न करें। आप किसी बिजली मिस्त्री से यह कार्य करा सकते हैं। हां, इस बात का ध्यान जरूर रखें कि यदि इस किट के कनेक्शन नहीं हुआ या गलत हो गए हैं तो यह खराब भी हो सकती है। हालांकि इस डिवाइस के साथ एक कनेक्शन गाइड भी आती है।

ये भी पढ़ें

AC और Cooler खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो जाएगा भारी नुकसान
Published on:
26 May 2018 12:16 pm
Also Read
View All