उद्योग जगत

एप्पल यूजर्स के लिए बुरी खबर, अब व्हाट्सएप स्टीकर का नहीं कर सकेंगे इस्तेमाल

व्हाट्सएप के आगामी फीचरों पर निगरानी करने वाली एक वेबसाइट वेबईटीएइंफो के अनुसार, एप्पल अपने एप स्टोर से व्हाट्सएप स्टीकर्स हटा सकता है क्योंकि ये एप डेवलपर्स के लिए कंपनी के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Nov 2018, 3:09 PM IST
Whatsapp
एप्पल यूजर्स के लिए बुरी खबर, अब व्हाट्सएप स्टीकर का नहीं कर सकेंगे इस्तेमाल

नर्इ दिल्ली। व्हाट्सएप के आगामी फीचरों पर निगरानी करने वाली एक वेबसाइट वेबईटीएइंफो के अनुसार, एप्पल अपने एप स्टोर से व्हाट्सएप स्टीकर्स हटा सकता है क्योंकि ये एप डेवलपर्स के लिए कंपनी के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। वेबईटीएइंफो ने रविवार को ट्वीट किया, "एप्पल के यह निर्णय लेने की संभावना के पीछे सबसे बड़ा कारण समान खूबियों और डिजाइनों वाले कई एप पहले से मौजूद होना है।"

अक्टूबर में व्हाट्सएप ने एक ब्लॉग में घोषणा की थी कि वह व्हाट्सएप के लिए एंड्रोयड और आईओएस पर स्टीकर एप्स बनाने के लिए थर्ड पार्टी एप्स को सहयोग देगा।

डिजायनर्स को गूगल प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर पर मौजूद किसी भी अन्य एप की तरह अपना स्टीकर एप प्रकाशित करने के लिए कहा था जिसके बाद उन्हें डाउनलोड करने वाले उपयोगकर्ता तुरंट ही वे स्टीकर भेजने लगते। इस घोषणा के बाद एप्पल एप स्टोर पर ऐसे स्टीकर एप्स की बाढ़ आ गई थी।

वेबईटीएइंपो के अनुसार, एप्पल ने आग्रह किया कि एप्स को अन्य एप्स पर निर्भर नहीं होना चाहिए लेकिन स्टीकर एप्स के लिए डिवाइस में व्हाट्सएप का इंस्टाल होना जरूरी है। वेबईटीएइंफो को हालांकि व्हाट्सएप इंक से मान्यता नहीं मिली है। हालांकि एप्पल या व्हाट्सएप ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

Published on: