कोलकाता के खिलाफ मुंबई को मिली थी 34 रन से हार LBW आउट हुए थे रोहित शर्मा गुस्से में स्टंप्स पर मारा था बल्ला
कोलकाता। IPL में रविवार को मुंबई इंडियंस को कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों 34 रन से हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस को इस मैच में हार के अलावा एक और झटका लगा। दरअसल, मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगा है।
रोहित शर्मा ने गुस्से में मारा था बल्ला
आपको बता दें कि कोलकाता के खिलाफ मैच के दौरान रोहित शर्मा ने आउट होने के बाद गुस्से में विकेटों पर अपने बल्ला मार दिया था। ईडन गार्डन्स पर रविवार की रात खेले गए मैच में रोहित शर्मा जब एलबीडबल्यू ( lbw ) आउट हुए तो उन्होंने निराशा में बल्ला नॉन स्ट्राइकर छोर पर विकेटों पर मारा, जो कि इंडियन प्रीमियर लीग की आचार संहिता के उल्लंघन के तहत आता है। इसी के चलते रोहित शर्मा पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। रोहित ने आईपीएल आचार संहिता के लेवल एक के दोष 2.2 को स्वीकार किया है।
बता दें कि केकेआर ने मुंबई को 233 रनों का लक्ष्य दिया था, जो कि IPL इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर था। मुंबई इंडियंस ने ये मैच 34 रन से गंवा दिया। केकेआर ने इस जीत से लगातार छह मैच हारने का क्रम तोड़ा था।