
कल से क्रिकेट की दुनिया का सबसे लोकप्रिय खेल आईपीएल शुरु होने जा रहा है। दर्शक चाहेंगे के इस बार भी उन्हें मज़ेदार मुकाबला देखने को मिले और हर जगह छक्कों की बरसात हो। बता दे कि सीजन-14 में सबसे ज़्यादा 16 छक्के भारतीय खिलाड़ी केएल राहुल ने मारे हैं। आप जानना चाहते है कि आईपीएल सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले खिलाड़ी कौन है। आइए जानते है 5 टॉप बल्लेबाज जिन्होंने सबसे ज्यादा छक्के लगाए है।
1. क्रिस गेल
क्रिकेट के यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने अब तक के IPL इतिहास में सबसे ज़्यादा छक्के लगाए है। गेल जो बड़े-बड़े छक्के मार कर दर्शकों को मनोरंजीत करते है, उन्होने कुल 357 छक्के 139 पारियों में लगाए है। चोकों की बात की जाए को यूनिवर्स बॉस ने 404 चार जड़ चुके हैं। उनका 149.45 का स्ट्राइक रेट है और उन्होंने 6 शतकों और 31 अर्धशतकों भी बनाए है।
2. एबी डिविलियर्स
एबी डिविलियर्स की बल्लेबाज़ी का तो हर कोई फैन है। इस बात पर किसी को भी आश्चर्य नही होगा कि डिविलियर्स का नाम सबसे ज़्यादा छक्के मारने के मामले में दूसरे नंबर में आता है। डिविलियर्स ने अब तक 162 पारियों में 245 छक्के लगाए है। राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए खेलने वाले डिविलियर्स ने 152.38 की स्ट्राइक में 406 चौके लगाए है। एबी ने आईपीएल में 40.77 की औसत से 5056 रन बनाए हैं।
3. रोहित शर्मा
भारतीय बल्लेबाज़ो में रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा छक्के जड़े है। वो 224 छक्के मारकर सबसे ज्यादा छक्के लगाने में तीसरे नंबर के बल्लेबाज है। 202 पारियों में शर्मा की 31.49 की औसत रही है जिसमें उन्होंने 5480 से अधिक रन बनाए हैं। बता दे कि रोहित शर्मा आईपीएल में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीम मुंबई इंडियंस के कप्तान के कप्तान है।
4. एमएस धोनी
आखरी गेंद पर सिक्स मार कर जीत दिलाने वाले एमएस धोनी ने आईपीएल में अब तक 186 पारियां खेली है, जिसमें उन्होने 217 छक्के लगाए हैं। इसके अलावा उन्होने 317 चौकों भी मारे हैं। धोनी ने आईपीएल में 23 अर्द्धशतक बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 136.64 रहा है।
5. किरोन पोलार्ड
मुंबई इंडियंस को कई बार अपने दम पर मैच जीताने वाले किरोन पोलार्ड सबसे ज्यादा छक्के मारने में पांचवे नंबर पर है। वेस्ट इंडीज के इस खिलाड़ी ने 154 पारियों में 524 चौके आए हैं, जिसमें 16 अर्धशतक शामिल हैं।