आईपीएल

IPL-12 : रसेल की अद्भुत पारी के बदौलत केकेआर जीता, आरसीबी की पांचवीं हार, नहीं खुला खाता

आरसीबी की ओर से कोहली और डिविलियर्स ने लगाया अर्धशतक केकेआर की तरफ से नहीं लगा एक भी अर्धशतक पांच मैच बाद भी आरसीबी का नहीं खुला है खाता
2 min read
andre russel storm
IPL-12 : रसेल की अद्भुत पारी के बदौलत केकेआर जीता, आरसीबी की पांचवीं हार, नहीं खुला खाता

बेंगलूरु : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने टॉस हारकर विराट कोहली (84) और डिविलियर्स (63) के शानदार अर्धशतक की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 206 रनों का विशाल लक्ष्य रखा तो लगा कि आज आरसीबी का भाग्य पलटा खाएगा और वह अंक तालिका में अपना नाम लिखा लेगी, लेकिन आंद्रे रसेल ने एक बार फिर अविश्वसनीय पारी खेलकर केकेआर को पांच गेंद पहले ही जीत दिला दी। आज उनके बल्ले से रन बन नहीं, बल्कि बरस रहे थे। रसेल ने 13 गेंद पर 48 रन की पारी खेली। इस दौरान 379 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 7 छक्के और एक चौके लगाए।

कोलकाता को लिन ने दिलाई शानदार शुरुआत
आरसीबी के विशाल लक्ष्य के सामने केकेआर को क्रिस लिन (43) ने शानदार शुरुआत दिलाई। हालांकि सुनील नरेन (10) दूसरे ओवर में आउट हो गए। इसके बाद उन्होंने रॉबिन उथप्पा के साथ (33) अर्धशतकीय साझेदारी कर डाली। उथप्पा ने 25 गेंद की पारी में छह चौके लगाए। इसके बाद वह भी ज्यादा देर नहीं रुके। वह टीम के कुल स्कोर 108 पर आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने 31 गेंद की पारी में चार चौके और दो छक्के लगाए। फिर नीतीश राणा (37) और दिनेश कार्तिक (19) रन ने भी टीम के लिए उपयोगी योगदान दिया। राणा ने 23 गेंद की पारी में एक चौका और दो छक्के लगाए तो कार्तिक ने 15 गेंद की पारी में एक चौका और एक सिक्स लगाया। इसके बाद तो मैदान पर रसेल नाम का तूफान आया और उनके बल्ले पर जो भी गेंद आई, वह हवा में लहराती हुई बाउंड्री पार ही गई।

बेंगलोर को मिली बेहतरीन शुरुआत
जीत के लिए उतावली बेंगलोर को आज बेहतरीन शुरुआत मिली। कप्तान कोहली के साथ पार्थिव पटेल (25) ने टीम को जबरदस्त शुरुआत दिलाई छह ओवर में इन दोनों ने आरसीबी के रनों का आंकड़ा 50 पार पहुंचाया। इस साझेदारी को नीतीश राणा ने तोड़ा। पार्थिव 64 के कुल स्कोर पर पगबाधा आउट किया।

डिविलियर्स और कोहली ने गेंदबाजों को दी नसीहत
पटेल के आउट होने के बाद केकेआर की परेशानी कम होने के बजाय और बढ़ गई। विश्व के दो सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज कोहली और डिविलियर्स ने केकेआर के किसी गेंदबाज को नहीं बख्सा। इन दोनों ने बेखौफ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 10 से 15 ओवर के बीच 64 रन जोड़े। इस खतरनाक जोड़ी को कुलदीप यादव ने अपनी ही गेंद पर कोहली का कैच लेकर तोड़ा। कोहली 172 के कुल स्कोर पर आउट हुए। उन्होंने 49 गेंदों पर नौ चौके और दो छक्के लगाए। इसके बाद 19वें ओवर में 185 के कुल स्कोर पर डिविलियर्स सुनील नरेन के शिकार बने। उन्होंने 32 गेंदों पर पांच चौके और चार छक्के लगाए। इसके बाद अंत में मार्कस स्टोइनिस ने 23 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 28 रनों की नाबाद पारी खेल टीम को 200 को पार पुहंचाया। आखिरी के पांच ओवरों में बेंगलोर ने 63 रने जोड़े। इस सीजन में आरसीबी का यह सर्वोच्च स्कोर भी है।
कोलकाता की ओर से नीतीश राणा, कुलदीप यादव और सुनील नरेन ने एक-एक विकेट लिया।

Published on:
06 Apr 2019 12:15 am