आईपीएल

IPL 2019: प्लेऑफ से पहले चेन्नई के लिए बुरी खबर, धोनी और जडेजा हुए बीमार

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग ने ये जानकारी दी है 1 मई को चेन्नई अब अपना अगला मैच खेलेगी मुंबई के खिलाफ चेन्नई को मिली थी 46 रन से हार
2 min read
Dhoni and Jadeja
Dhoni and Jadeja

चेन्नई। IPL में चेन्नई सुपरकिंग्स लगभग-लगभग प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है, लेकिन प्लेऑफ के मैच शुरु होने से पहले ही टीम की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल, चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा बीमार हैं और आने वाले कुछ मैचों में वो शायद टीम का हिस्सा ना बन पाएं।

मुंबई के खिलाफ मिली थी 46 रन से हार

चेन्नई के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने ये जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि धोनी और जडेजा बीमार हैं और उन्हें अगले कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी गई है। आपको बता दें कि धोनी तो हाल ही में मुंबई के खिलाफ हुए मैच में भी मैदान पर नहीं उतरे थे। धोनी की जगह इस सीजन में दूसरी बार सुरेश रैना ने कप्तानी की थी। इस मैच में चेन्नई को मुंबई के हाथों 46 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

- धोनी और जडेजा की बीमारी के बारे में बताते हुए फ्लेमिंग ने कहा, 'दोनों ही काफी बीमार हैं। दोनों अस्वस्थ है, विषाणु और जीवाणु की चपेट में है। बहुत सारी टीमें इस समय ऐसी स्थिति से संघर्ष कर रही हैं।

- धोनी और जडेजा के बिना शुक्रवार को सुरेश रैना की अगुवाई में चेन्नई की टीम घरेलू मुकाबले में मुंबई से 46 रन से हार गयी थी। बुखार के कारण धोनी मैदान में नहीं उतर सके थे। वैसे भी चेन्नई को अब 1 मई को अपना मुकाबला खेलना है, जिसमें अभी 4 दिन बाकि हैं। ऐसे में धोनी और जडेजा को पूरा आराम मिलने की उम्मीद है।

- आपको बता दें कि ये खबर आगामी विश्व कप के लिहाज से भी ठीक नहीं है, क्योंकी धोनी और जडेजा दोनों ही वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हैं। वर्ल्ड कप का आगाज 30 मई से इंग्लैंड और वेल्स में हो रहा है।

खेल समाचार ( Sports News ) से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, टेनिस के हर अपडेट. IPL 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE IPL 2019 Match Score अपडेट तथा IPL Match Schedule के लिए Download करें patrika Hindi News App

Updated on:
28 Apr 2019 10:18 am
Published on:
28 Apr 2019 10:06 am