आईपीएल

IPL 2021: चेतेश्वर पुजारा ने बदला अपना बैटिंग स्टाइल, बरसाए जोरदार छक्के

चेतेश्वर पुजारा चेन्नई सुपर किंग्स के प्रैक्टिस सेशन में ताबड़तोड़ छक्के लगाते नजर आ रहे है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
2 min read
Cheteshwar Pujara
Cheteshwar Pujara

नई दिल्ली। इंडियंस प्रीमियम लीग (IPL) का 14वां सीजन 9 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। टीमों के सभी अपनी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा ने भी अपना बैटिंग स्टाइल बदल लिया है। लंबे समय बाद आईपीएल खेल रहे पुजारा इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। टीम इंडिया के टेस्ट स्पेशलिस्ट पुजारा ने की छक्कों की बारिश कर दी है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में चेतेश्वर पुजारा चेन्नई सुपर किंग्स के प्रैक्टिस सेशन में ताबड़तोड़ छक्के लगाते नजर आ रहे है। लंबे समय बाद आईपीएल खेल रहे पुजारा खुद को साबित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते है।

कर्ण शर्मा और दीपक चाहर की गेंद पर ताबड़तोड़ छक्के
महेंद्र सिंह धोनी की टीम में आते ही चेतेश्वर पुजारा के तेवर बदल गए है। उन्होंने अपने बैटिंग स्टाइल में बदलाव करते नेट्स पर अभ्यास किया। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह ताबड़तोड़ छक्के लगाते हुए नजर आ रहे है। पुजारा इस दौरान कर्ण शर्मा और दीपक चाहर जैसे गेंदबाजों की गेंदों पर बड़े शॉट खेल रहे है।

7 साल बाद IPL में वापसी
आपको बता दें कि पुजारा 7 साल बाद IPL में वापसी कर रहे हैं। पुजारा ने आखिरी बार साल 2014 में आईपीएल खेला था। चेतेश्वर को धीमी बल्लेबाजी के चलते आईपीएल नीलामी में नजरअंदाज किया जाता था। इस बार चेन्नई सुपर किंग्स ने उनपर भरोसा दिखाते हुए अपनी टीम में शामिल किया है। आईपीएल 2021 की नीलामी में चेन्नई ने उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपये में खरीदा था। चेन्नई ने उनको खुद को आईपीएल में साबित करने का अच्छा मौका दिया है।

बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
पुजारा को उम्मीद है कि इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद अब छोटे फॉर्मेट में भी बेहतर करूंगा। यहा पर बेहतर प्रदर्शन के लिए फ्रेंचाइजी, कप्तान और सपोर्टिंग स्टाफ का साथ है। पुजारा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 61 गेंद पर नाबाद 100 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 14 चौके और एक 'छक्का' निकला था। ओवरऑल टी—20 क्रिकेट के 64 मैचों में उनके नाम 109.35 के स्ट्राइक रेट से 1356 रन हैं।

आइए जानें— IPL 2021 Full Schedule and Fixtures

Published on:
02 Apr 2021 08:31 am