आईपीएल

IPL 2021: राजस्थान रॉयल्स का फुल स्क्वाड और प्लेयर्स लिस्ट

राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन सबसे महंगे खिलाड़ी को टीम में शामिल किया है। राजस्थान की टीम ने साउथ अफ्रीका के क्रिस मॉरिस को 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा है।
2 min read
• •
Updated: 20 Mar 2021, 12:45 PM IST
rajasthan royals
rajasthan royals

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 14वां सीजन जल्द ही शुरू होने जा रहा है। आईपीएल के चाहने वालों में आईपीएल 2021 की टीमों को जानने का उत्साह है। इस बार आठ फ्रेंचाइजी टीम भाग ले रही है। आज आपको साल राजस्थान रॉयल्स टीम के बारे में बताने जा रहे है। 2008 के बाद राजस्थान रॉयल्स कभी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। टीम इसके बाद एक भी फाइनल नहीं खेली। आईपीएल के पिछले सीजन भी उसका प्रदर्शन खराब रहा था। आईपीएल के पहले सीजन को शानदार अंदाज में जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस सीजन सबसे महंगे खिलाड़ी को टीम में शामिल किया है। राजस्थान की टीम ने साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा है।

इन नए खिलाड़ियों को किया टीम में शामिल
रॉयल्स ने इस सीजन के लिए 24.2 करोड़ रुपए खर्च कर 8 खिलाड़ियों को खरीदा है। इनमें से 3 विदेशी और 5 घरेलू खिलाड़ी है। शिवम दुबे (4.4 करोड़), क्रिस मॉरिस (16.25 करोड़), मुस्तफिजुर रहमान (1 करोड़), चेतन सकारिया (1.2 करोड़), केसी करिअप्पा (20 लाख), लियाम लिविंगस्टोन (75 लाख), कुलदीप यादव (20 लाख), आकाश सिंह (20 लाख) को ऑक्शन खरीदा गया।

स्टीव स्मिथ सहित इन खिलाड़ियों को किया रिलीज
राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन के लिए कुछ खिलाड़ियों को रिलीज किया था। चौंकाने वाली बात यह है कि रॉयलस ने इस बार अपने कप्तान स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ के अलावा 7 खिलाड़ियों को रिलीज किया था। अंकित राजपूत, ओशाने थॉमस, आकाश सिंह, वरुण एरॉन, टॉम करन, अनिरुद्ध जोशी, शशांक सिंह को रिलीज किया है।

इन खिलाड़ियों को किया रिटेन
राजस्थान रॉयल्स के मालिक मनोज बडाले, बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और पति राज कुंद्रा ने संजू सैमसन (कप्तान), बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, जोस बटलर, रियान पराग, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, कार्तिक त्यागी, एंड्र्यू टाय, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंड्य, यशस्वी जायसवाल, अनुज रावत, डेविड मिलर, मनन वोहरा को रिटेन किया है।

राजस्थान रॉयल्स की टीम :—
संजू सैमसन (कप्तान), बेन स्टोक्स, जोफ्रा आर्चर, जोस बटलर, रियान पराग, श्रेयस गोपाल, राहुल तेवतिया, महिपाल लोमरोर, कार्तिक त्यागी, एंड्र्यू टाय, जयदेव उनादकट, मयंक मार्कंड्य, यशस्वी जायसवाल, अनुज रावत, डेविड मिलर, मनन वोहरा, क्रिस मॉरिस, लियाम लिविंगस्टोन, मुस्तफिजुर रहमान, शिवम दुबे, चेतन सकारिया, केसी करिअप्पा, कुलदीप यादव और आकाश सिंह।

आइए जानें— IPL 2021 Full Schedule and Fixtures

Published on: