आईपीएल

IPL 2021: पंजाब किंग्स से भिड़ेगी धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स, दोनों टीमों के लिए इसलिए महत्वपूर्ण यह मैच

IPL 2021 में शुक्रवार को मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच होगा
less than 1 minute read
untitled_1.png

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2021 ( IPL 2021 ) में शुक्रवार को मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच होगा। क्योंकि पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी अपेक्षाकृत अधिक मजबूत मानी जाती है, इसलिए चेन्नई को इस सीजन में जीत का आगाज करने के लिए बॉलिंग में सुधार करके ही उतरना होगा। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई को पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्सव ने सात विकेट से मात दी थी। जबकि पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को चार रनों से हराया था।

क्रिकेट और आईपीएल पर पैनी नजर रखने वाले जानकारों की मानें तो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर ओस के रोल को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले बॉलिंग करना पसंद करेगी। आपको बता दें कि इस स्टेडियम में चेन्नई ने अपने पहले मैच में सात विकेट के नुकसान पर 188 रन बनाए थे, जिसमें सुरेश रैना 54, सैम कुरेन 34 और मोईन अली ने 36 रन का योगदान दिया था। हालांकि कप्तान धोनी, रितुराज गायकवाड़ ओर डु प्लेसी इस मैच में असफल साबित हुए थे। बावजूद इसके चेन्नई के बॉलर प्रतिद्धंदी टीम का बड़ा स्कोर भी नहीं बचा पाए।

शुक्रवार को होने वाले मैच की बात करें तो टीम का दारोमदार कप्तान महेंंद्र सिंह धोनी पर ही होगा। इसलिए बेहतर होगा कि वो हार की कड़वी स्मृतियों का त्याग कर टीम को अच्छे प्रदर्शन की राह पर ले जाएं।

चेन्नई सुपर किंग्स :

पंजाब किंग्स:

Updated on:
15 Apr 2021 05:49 pm
Published on:
15 Apr 2021 05:43 pm