आईपीएल 2021 शुरू होने से पहले ही राजस्थान रॉयल्स की टीम को एक और झटका लगा है। बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहीम राजस्थान के पहले मुकाबले में उपलब्ध नहीं रहेंगे।
नई दिल्ली। महामारी कोरोना वायरस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 14वां सीजन 9 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। आईपीएल 2021 के खिताब के लिए सभी टीमों ने अपनी कमर कस ली है। आईपीएल टूर्नामेंट टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) को एक और बड़ा झटका लगा है। पहले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर शुरुआती मुकाबले से टीम से बाहर हो गए थे। अब खबर आ रही है कि बांग्लादेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) भी राजस्थान रॉयल्स की ओर से शुरुआती मुकाबले नहीं खेल सकते हैं। यह राजस्थान रॉयल्स के लिए बुरी खबर है। अब राजस्थान को अपने तेज गेंदबाजों जोफ्रा और रहमान की गैरमौजूदगी में ही शुरुआती मुकाबले खेलने होंगे।
न्यूजीलैंड दौरे पर बांग्लादेश देश की टी—20 टीम का हिस्सा है रहमान
राजस्थान रॉयल्स आईपीएल में अपना पहला मुकाबला 12 अप्रैल को पंजाब किंग्स के साथ खेलने जा रही है। यह आईपीएल 2021 का चौथा मैच है जो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। लेकिन न्यूजीलैंड दौरे पर बांग्लादेश की टी—20 टीम का हिस्सा रहे तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान 4 अप्रैल को बांग्लादेश लौटेंगे। इसके बाद वह आईपीएल खेलने के लिए भारत आते है तो उनको एक सप्ताह तक कवारंटीन रहना पड़ेगा। इसके बाद ही वह राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों के साथ जुड़ पाएंगे। ऐसे में रहमान का आईपीएल के शुरुआती मुकाबले में खेलना मुश्किल नजर आ रहा है। खबरों के अनुसार इस बात की पुष्टि भी हो गई है कि मुंबई में होने वाले मुकाबले में राजस्थान को अपने तेज गेंदबाजों जोफ्रा आर्चर और मुस्ताफिजुर रहमान के बिना ही पंजाब किंग्स का सामना करेगी।
जोफ्रा आर्चर के लिए राजस्थान ने खर्च किए थे एक करोड़
आपको बता दें कि इससे पहले खबर आई थी कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की उंगली की सर्जरी के कारण राजस्थान के लिए पहले चार मुकाबले नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में मुस्तफिजुर का भी ओपनिंग मैच से बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका है। आईपीएल 2021 की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने मुस्तफिजुर अपनी टीम में शामिल करने के लिए 1 करोड़ रुपये खर्च किए है। उन्होंने 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए आईपीएल में डेब्यू किया था। इसके बाद वह मुंबई इंडियंस में भी खेल चुके है।
आइए जानें— IPL 2021 Full Schedule and Fixtures