आईपीएल

IPL 2021: मुंबई इंडियंस का फुल स्क्वाड और प्लेयर्स लिस्ट

मुंबई इंडियंस की टीम में इस बार ज्यादा बदलाव नहीं दिखाई देंगे। मुंबई ने अपनी कोर टीम अभी भी बरकरार रखी है।टीम ने अर्जुन तेंदुलकर, एडम मिल्ने, नाथन कूल्टर नाइल, जिम्मी नीशम, मैक्रो जेन्सन, युद्धवीर सिंह और पीयूष चावला को खरीदा है।

2 min read
mumbai indians team
mumbai indians team

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 14वां सीजन (IPL 2021) 9 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 30 मई को खेला जाएगा। सभी फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2021 के लिए अपनी कमर कस ली है। पिछले कुछ दिनों से खिलाड़ी मैदान में प्रैक्टिस के लिए उतर गए हैं। खिलाड़ी अपना 100 परसेंट देने के लिए ग्राउंड में जमकर पसीना बहा रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और फोटो सामने आई है। हर बार की तरह इस बार भी आईपीएल का 14वां सीजन रोमांचित और बेहतरीन होने वाला है। नई टीम और ऊर्जा के साथ रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस आईपीएल का छठा खिताब जीतने के लिए तैयार है। आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ होगा।

कोर टीम अभी भी बरकरार
मुबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की सबसे अच्छी टीम मानी जाती है। मुंबई इंडियंस ने साल 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 का आईपीएल खिताब अपने नाम किया है। ये सभी पांच खिताब मुंबई को रोहित शर्मा की कप्तानी में मिले। मुंबई इंडियंस को 5 बार आईपीएल चैम्पियन बनाकर रोहित इस लीग के सबसे सफल कप्तान हैं। रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान और बतौर खिलाड़ी अब तक एक भी बार फाइनल नहीं गंवाया। लगातार दो आईपीएल का खिताब जीतने वाली मुंबई की टीम में इस बार भी ज्यादा बदलाव नहीं दिखाई देंगे। मुंबई इंडियंस ने अपनी कोर टीम अभी भी बरकरार रखी है।

नीलामी में खरीदे ये खिलाड़ी
मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2021 में पूर्व कप्‍तान और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को भी शामिल किया है। मुंबई ने अर्जुन के अलावा एडम मिल्ने, नाथन कूल्टर नाइल, जिम्मी नीशम, मैक्रो जेन्सन, युद्धवीर सिंह और पीयूष चावला को भी खरीदा है। श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा पहले ही आईपीएल से हट चुके थे। वहीं नाथन कुल्‍टर नाइल, मिशेल मैक्‍लेंघन और जेम्‍स पैटिंसन को टीम ने रिलीज कर दिया था।

मुंबई इंडियंस की पूरी टीम:—
रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, क्रिस लिन, सौरभ तिवारी, अनमोलप्रीत सिंह, आदित्य तारे, क्रुणाल पांड्या, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, जेम्स नीशाम, युधिवीर चरक, नाथन कोल्टर-नाइल, अर्जुन तेंदुलकर, मार्को जानसेन, राहुल चाहर, अनुकुल रॉय, जयंत यादव, पीयूष चावला, एडम मिल्ने, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, धवल कुलकर्णी, मोहसिन खान।

आइए जानें— IPL 2021- Rajasthan Royals Squad and Players list
आइए जानें— IPL 2021 Full Schedule and Fixtures

Updated on:
23 Mar 2021 04:55 pm
Published on:
18 Mar 2021 10:10 am