आईपीएल

IPL 2021: सनराइजर्स हैदराबाद का फुल स्क्वाड और प्लेयर्स लिस्ट

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2021 के लिए नीलामी में सबसे कम मात्र तीन खिलाड़ी ही खरीदे है। हैदराबाद टीम में कई दिग्‍गज खिलाड़ी है, जो अपने दम पर मैच का रुख पलटना जानते हैं।  

2 min read
Sunrisers Hyderabad

नई दिल्ली। कोराना वायरस संकट के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14वें सीजन का काउंटडाउन शुरू हो गया है। आईपीएल 2021 का आगाज 9 अप्रैल से 30 मई तक देश के छह शहरों (दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, अहमदाबाद और बैंगलोर) में होगा। सनराइजर्स हैदराबाद अपने अभियान की शुरूआत 11 अप्रैल को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ करेगा। डेविड वॉर्नर के नेतृत्‍व वाली टीम का पिछले साल ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। वॉर्नर सेना में कई दिग्‍गज शामिल हैं। इस बार सनराइजर्स टीम पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगी और खिताब जीतने की कोशिश करेंगी।

इन नए खिलाड़ियों को किया शामिल :—
सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2021 के लिए नीलामी में सबसे कम मात्र तीन खिलाड़ी ही खरीदे है। इनमें से एक केदार जाधव है, जिन्हें चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस बार रिलीज कर दिया है। हैदराबाद ने अपने अधिकतर खिलाड़ियों को बनाए रखा है। यही कारण है कि टीम को नीलामी में ज्यादा खिलाड़ियों को खरीदने की जरूरत नहीं हुई। हैदराबाद द्वारा नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ियों में केदार जाधव (2 करोड़ रुपये), जगदीश सुचित (30 लाख) और मुजीब उर रहमान (1.5 करोड़) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें :— IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स ने फैंस के साथ लॉन्च की नई जर्सी, शेयर किया खास वीडियो

टीम में कई बड़े दिग्गज:—
सनराइजर्स हैदराबाद ने साल 2016 में खिताब डेविड वॉर्नर की कप्तानी में जीता था। इसके बाद टीम एक बार फिर ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। पिछले सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया था। हालांकि इस बार उसके फैंस को उम्मीद होगी कि सनराइजर्स हैदराबाद चैंपियन बने। हालांकि आईपीएल 2021 के लिए टीम में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। सनराइजर्स टीम में कई दिग्‍गज खिलाड़ी शामिल है, जो अपने दम पर मैच का रुख पलटना जानते हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद पूरी टीम:—
डेविड वार्नर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, बेसिल थम्पी, भुवनेश्वर कुमार, जॉनी बेयरस्टो, केन विलियमसन, मनीष पांडे, मोहम्मद नबी, राशिद खान, संदीप शर्मा, शाहबाज नदीम, श्रीवत्स गोस्वामी, सिद्दार्थ कौल, खलील अहमद, टी नटराजन, विजय शंकर, विजय शंकर , विराट सिंह, प्रियम गर्ग, मिशेल मार्श, जेसन होल्डर, केदार जाधव, मुजीब-उर-रहमान, जगदीश सुचित और अब्दुल समद।

आइए जानें— IPL 2021 Full Schedule and Fixtures

Published on:
20 Mar 2021 11:07 am
Also Read
View All