आईपीएल

IPL 2022 पर मंडराया कोरोना का खतरा, प्रमुख टीम को क्वांरटीन करते हुए लिया गया बड़ा फैसला

IPL 2022 में कोरोना का खतरा मंडरा गया है। एक केस सामने आने के बाद अब मुख्य टीम को क्वांरटीन कर दिया गया है। जानिए क्या बड़ा फैसला लिया गया?

less than 1 minute read
ipl 2022 delhi capitals team under quarantine
IPL2022 को लेकर बड़ा अपडेट

आईपीएल (IPL) 2022 में कोरोना ने अपनी दस्तक दे दी है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम पर अब इस वायरस का खतरा मंडरा गया है। मैनेजमेंट ने अब दिल्ली की टीम को लेकर बड़ा फैसला ले लिया है। पूरी टीम को क्वांरटीन कर दिया गया है। दिल्ली के पुण जाने का फैसला भी अब अधर में लटक गया है। अब ये प्लान फिलहाल के लिए रोक दिया गया है। फिलहाल दिल्ली के सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ अपने-अपने कमरों में ही रहेंगे। कल शायद सभी का कोरोना टेस्ट होगा।

क्या IPL 2022 होगा रद्द?

कुछ दिन पहले खबर सामने आई थी कि दिल्ली टीम के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। इसके बाद हलचल पूरी तरह बढ़ गई थी। पैट्रिक इस समय टीम के साथ नहीं है और एक हफ्ते के लिए क्वारंटीन में रहेंगे। अगर ये मामला बढ़ेगा तो फिर इस बार IPL में ग्रहण लग जाएगा। IPL का आयोजन इस बार भारत में ही हो रहा है। दिल्ली की टीम में अगर कोई और कोरोना पॉजिटिव पाया जाएगा तो फिर काफी बड़ा नुकसान हो सकता है।


मुंबई और पुणे में हो रहे हैं सभी मुकाबले

कोविड के कारण ही IPL के सभी मैच इस बार मुंबई और पुणे में कराए जा रहे हैं। BCCI ने खास नियम भी कोविड को लेकर बनाए है। पिछले साल भी कुछ इस तरह की चीज देखने को मिली थी। कोविड के प्रकोप के कारण टूर्नामेंट बीच में ही रोकना पड़ा और इसके बाद दुबई में मुकाबले खेले गए थे। इस बार भी ऐसा होगा तो फिर फैंस जरूर निराश हो जाएंगे। वैसे सभी इस बात की दुआ करेंगे कि दिल्ली की तरफ से कोई नया केस और ना मिले।

Published on:
18 Apr 2022 01:45 pm