आईपीएल

दिल्ली की जीत और वार्नर पॉवेल की पारी के बाद ट्विटर पर आई, मीम्स की बाढ़

IPL 2022 DC vs SRH : इंडियन प्रीमियर लीग का 50 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में दिल्ली ने 21 रनों से जीत दर्ज की है। ट्विटर पर इसके बाद फैन्स मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 May 2022, 12:20 AM IST
dc vs srh
दिल्ली की जीत और वार्नर पॉवेल की पारी के बाद ट्विटर पर आई, मीम्स की बाढ़


IPL 2022 DC vs SRH Match 50 : आईपीएल 2022 का 50 वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला गया। मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में हुए इस मैच में दिल्ली ने हैदराबाद के खिलाफ 21 रनों से जीत दर्ज की है। मैच में पहले दिल्ली की तरफ से शानदार बल्लेबाजी की गई और अंत में बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर दिल्ली इस मैच को जीतने में कामयाब रही।

इससे पहले इस मैच में हैदराबाद ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया जो उनके लिए गलत साबित हुआ। जवाब में दिल्ली ने डेविड वॉर्नर 92 और रोमेन पॉवेल के 67 रनों की बदौलत 3 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाने में कामयाब रही। जवाब में हैदराबाद की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 186 रन ही बना पाई।


दिल्ली हैदराबाद के खिलाफ इस जीत के साथ पांचवें स्थान पर पहुंच गई है अंक तालिका में दिल्ली के 10 मैचों में पांच जीत व पांच हार के साथ 10 अंक हैं। वहीं हैदराबाद के भी इतने मैचों में इतने ही अंक हैं। लेकिन दिल्ली बेहतर रन रेट के कारण हैदराबाद से ऊपर है। दिल्ली की जीत के बाद ट्विटर पर फैंस मजेदार रिएक्शन देख रहे हैं।


दिल्ली के फैंस के कलेजे को आज ठंडक मिली होगी

आज वार्नर हैदराबाद के लिए तूफ़ान साबित हुए

आईपीएल 2021 में वार्नर पानी पिला रहे थे, आज उन्होंने हैदराबाद को पानी पिला दिया

आज हैदराबाद की तरफ से सिर्फ निकोलस पूरन ने ही रन बनाए, बाकि सभी तो जोकर थे शायद

झुकेगा नहीं मैं

Updated on:
6 May 2022, 12:20 AM IST
Published on: