गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था, जवाब में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए हैं
IPL 2022 Match 29 GT vs CSK : आईपीएल 2022 (Ipl 2022) का 29 वां मैच गुजरात टाइटंस (GT) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच महाराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन मैदान, मुंबई (Mumbai) में हो रहा है। इस मैच में गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर चेन्नई के खिलाफ गेंदबाजी करने का फ़ैसला लिया था। जबाब में चेन्नई 5 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए हैं।
इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी के चेन्नई की शुरुआत अच्छी नही रही। फॉर्म में चल रहे रोबिन उथप्पा सस्ते में आउट हो गए। 3 रनों के स्कोर पर उन्हें शमी ने पगबाधा आउट किया। इसके बाद ऑल राउंडर मोइन अली ने एक बार फिर निराश किया, मात्र 1 रन निजी स्कोर पर उन्हें आईपीएल 2022 में अपना पहला मैच खेल रहे अल्ज़ारी जोसेफ ने आउट किया।
गायकवाड़ और रायुडू ने कराई चेन्नई की वापसी
चेन्नई के लिए रन बनाने के लिए जूझ रहे ऋतुराज गायकवाड़ फॉर्म में लौटे उन्होंने 48 गेंदों में 73 रनों की शानदार पारी खेली और अंबाती रायुडू के साथ तीसरे विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी की। रायुडू आज अर्धशतक बनाने से चूक गए, उन्होंने 46 रनों की पारी खेली। इसके अलावा शिवम दुबे ने 19 और रविंद्र जडेजा ने 22 रन बनाए।
गुजरात ने चेन्नई के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की और चेन्नई को 169 रनों पर रोक दिया। गुजरात की तरफ से सबसे खिफ़ायती मोहम्मद शमी रहे जिन्होंने 4 ओवरों में 20 रन देकर एक विकेट लिया इसके अलावा यश दयाल को एक और अल्ज़ारी जोसेफ को दो विकेट मिले। अब देखना होगा कि हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में गुजरात रन चेज कर पाती है या नहीं।
यह भी पढ़े - IPL 2022, SRH vs PBKS : शिखर धवन की कप्तानी में पंजाब को मिली हार, हैदराबाद ने लगाया जीत का 'चौका'