आईपीएल

विराट कोहली ने IPL में बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, फैंस ने भी टीम से बाहर करने की मांग की

विराट कोहली IPL के इस सीजन में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए है। कोई भी बड़ी पारी वो अभी तक खेल नहीं पाए। एक खराब रिकॉर्ड भी अब उनके नाम जुड़ गया है। जानिए क्या है वो रिकॉर्ड।

less than 1 minute read
ipl 2022 virat kohli made a shameful record in ipl
विराट का खराब फॉर्म

विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए IPL 2022 का सीजन अभी तक अच्छा नहीं गया है। बल्लेबाजी में लगातार फ्लॉप शो उनका जारी है। विराट ने अभी तक सात मैचों में सिर्फ 119 रन बनाए है। कोई भी लंबी पारी वो खेलने में नाकाम रहे हैं। बीती रात लखनऊ के खिलाफ हुए मुकाबले में भी विराट कोहली जीरो पर आउट हो गए थे। जीरो पर आउट होने के बाद विराट के नाम एक खराब रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है।

विराट कोहली के नाम खराब रिकॉर्ड

आपको लग रहा होगा कि IPL इतिहास में पहली बार विराट कोहली जीरो पर आउट हुए है लेकिन ऐसा नहीं है। इससे पहले भी वो जीरो पर आउट हो चुके हैं। गोल्डन डक लिस्ट की बात करें तो इसमें अब विराट का नाम भी शामिल हो गया है। अभी तक IPL में विराट कोहली सात बार जीरो पर आउट हो चुके हैं। इस लिस्ट में सहवाग, गिलक्रिस्ट जैसे खिलाड़ी भी शामिल हो चुके हैं। लखनऊ के खिलाफ जीरो में आउट होने के बाद विराट कोहली के फैंस भी भड़क गए थे। विराट को टीम से बाहर करने की मांग भी अब उठने लग गई है।


विराट के फैंस को होगी बड़ी उम्मीद

RCB की टीम ने अभी तक IPL में अच्छा गेम दिखाया है। डू प्लेसी और कार्तिक की बदौलत अंकतालिका में दूसरे नंबर पर मौजूद है। हालांकि विराट की वजह से थोड़ा नुकसान जरूर हुआ है। अभी इस टूर्नामेंट में बहुत मुकाबले आरसीबी को खेलने हैं। ऐसे में सभी की नजरें विराट कोहली के ऊपर होंगी। विराट के ऊपर भी अब रन बनाने का दबाव जरूर होगा। फैंस उम्मीद करेंगे कि आने वाले मुकाबलों में विराट के बल्ले से रन जरूर बने।

Published on:
20 Apr 2022 10:22 am