आईपीएल

IPL 2022 : मुंबई इंडियंस का फुल स्क्वाड और प्लेयर्स लिस्ट

IPL 2022 Mumbai Indians Full Squad: आईपीएल 2022 का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच दोहपर 3.30 बजे ब्रेबोर्न स्टेडियम-सीसीआई होगा। मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में है। मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी ताकत उसकी बल्लेबाजी होगी।

2 min read
Mumbai Indians full squad

IPL 2022 Mumbai Indians Full Squad And Players List : आईपीएल के रण में मुंबई इंडियंस सबसे मजबूत टीम है। रोहित शर्मा ने 5 बार मुंबई इंडियंस को आईपीएल चैंपियन बनाया है। लीग के इतिहास की सबसे सफल टीम होने का तमगा दिलाया है। आईपीएल 2022 का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच दोहपर 3.30 बजे ब्रेबोर्न स्टेडियम-सीसीआई होगा। मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी ताकत उसकी बल्लेबाजी होगी। ‘हिटमैन’ कप्तान रोहित शर्मा पारी की शुरुआत करेंगे। मुंबई इंडियंस ने इस सीजन के लिए नीलामी में डिवाल्ड ब्रेविस, ईशान किशन, टिम डेविड, टाइमल मिल्स, डैनियन सैम्स और अर्जुन तेंदुलकर को शामिल किया है।

अब तक 5 बार जीते हैं खिताब
मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथों में है। मुंबई इंडियंस की टीम में रोहित शर्मा, कीरोन पोलार्ड, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव जैसे टी-20 के स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं। मुंबई इंडियंस की टीम ने 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने साल 2013, 2015, 2017, 2019, 2020 के आईपीएल खिताब जीते हैं।

मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022 स्क्वॉड
बल्लेबाज- रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, डिवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, रमनदीप सिंह, राहुल बुद्धि, अनमोलप्रीत सिंह, ऑलराउंडर- काइरन पोलार्ड, डैनियन सैम्स, संजय यादव, टिम डेविड, फैबियन एलन, अर्जुन तेंदुलकर, ऋतिक शौकीन, गेंदबाज- जसप्रीत बुमराह, जोफ्रा आर्चर, टाइमल मिल्स, अरशद खान, जयदेव उनादकट, रिले मेरेडिथ, बेसिल थंपी, विकेटकीपर- ईशान किशन, आर्यन जुयाल, स्पिनर- मयंक मार्कंडेय, मुरुगन अश्विन।

यह भी पढ़ें : IPL 2022 : डेट, टाइमिंग से लेकर वेन्यू तक जानें IPL 15 का पूरा शेड्यूल




जानिए कब, कहां, किसके साथ होगी भिड़ंत..

27 मार्च : 3.30 बजे, दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, ब्रेबोर्न स्टेडियम-सीसीआई
2 अप्रैल : 3.30 बजे, मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, डीवाई पाटिल स्टेडियम
6 अप्रैल : 7.30 बजे,कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस, एमसीए स्टेडियम पुणे
9 अप्रैल: 7.30 बजे, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस, एमसीए स्टेडियम पुणे
13 अप्रैल : 7.30 बजे, मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स, एमसीए स्टेडियम पुणे
16 अप्रैल : 3.30 बजे, मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स ब्रेबॉर्न स्टेडियम
21 अप्रैल : 7.30 बजे, मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स डीवाई पाटिल स्टेडियम
25 अप्रैल : 7.30 बजे, पंजाब किंग्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स वानखेडे स्टेडियम

30 अप्रैल : 7.30 बजे, राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस डीवाई पाटिल स्टेडियम
6 मई : 7.30 बजे, गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस ब्रेबॉर्न
9 मई : 7.30 बजे, मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइटराइडर्स डीवाय पाटिल स्टेडियम
12 मई : 7.30 बजे, चेन्नई सुपर बनाम किंग्स मुंबई इंडियंस, वानखेडे स्टेडियम
17 मई : 7.30 बजे, मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, वानखेडे स्टेडियम
21 मई: 7.30 बजे, मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, वानखेडे स्टेडियम


ग्रुप-A में खेलेगी मुंबई इंडियंस
इस सीजन के लिए सभी 10 टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप-A में पांच और और ग्रुप-B में पांच टीमें होंगी। एक टीम को ग्रुप राउंड में कम से कम 14 मैच खेलने होंगे। ग्रुप-ए में मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स शामिल हैं जबकि ग्रुप-बी में चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइज हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स की टीमें है।

Updated on:
25 Mar 2022 02:23 pm
Published on:
24 Mar 2022 09:35 pm
Also Read
View All