
IPL 2022 Rajasthan Royals Full Squad And Players List : राजस्थान रॉयल्स आईपीएल की पहली विजेता टीम है। लेकिन 2008 के पहले सीजन के बाद से यह टीम सफलता के लिए तरस रही है। राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी संजू सैमसन के हाथों में है। इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स का पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेला जाएगा। यह मैच 29 मार्च को शाम 7.30 बजे एमसीए स्टेडियम पुणे होगा। यह आईपीएल का पांचवां मैच है। आईपीएल 2022 में अब राजस्थान रॉयल्स नए जोश और नए खिलाड़ियों के साथ खेलती हुई दिखाई देगी। राजस्थान रॉयल्स की टीम में संतुलन है। बल्लेबाजी बेजोड़ है, तो गेंदबाजी में भी दम कम नहीं है।
राजस्थान रॉयल्स का फुल स्क्वाड
संजू सैमसन (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, जोस बटलर, रेसी वान डर डुसें, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, शुभम गढ़वाल, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, कुलदीप सेन, तेजस बरोका, अनुनय सिंह, केसी करियप्पा, नाथन कुल्टर नाइल, जिम्मी नीशम, डेरिल मिचेल, करुण नैयर, ओबेड मकॉय, नवदीप सैनी, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, शिमरॉन हेटमायर।
यह भी पढ़ें - IPL 2022 : डेट, टाइमिंग से लेकर वेन्यू तक जानें IPL 15 का पूरा शेड्यूल
जानिए कब, कहां, किसके साथ होगी भिड़ंत..
29 मार्च : 7.30 बजे, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स, एमसीए स्टेडियम पुणे
2 अप्रैल : 3.30 बजे, मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स, डीवाई पाटिल स्टेडियम
5 अप्रैल : 7.30 बजे, राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, वानखेडे स्टेडियम
10 अप्रैल : 7.30 बजे, राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स, वानखेडे स्टेडियम
14 अप्रैल: 7.30 बजे, राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस, डीवाई पाटिल स्टेडियम
18 अप्रैल : 7.30 बजे, राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स ब्रेबॉर्न स्टेडियम
22 अप्रैल : 7.30 बजे, दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स एमसीए स्टेडियम, पुणे
26 अप्रैल : 7.30 बजे, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम राजस्थान रॉयल्स एमसीए स्टेडियम, पुणे
30 अप्रैल : 7.30 बजे, राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस डीवाई पाटिल स्टेडियम
7 मई : 3.30 बजे, पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स वानखेडे स्टेडियम
11 मई : 7.30 बजे, राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, डीवाय पाटिल स्टेडियम
15 मई : 7.30 बजे, राजस्थान रॉयल्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स, ब्रेबॉर्न
20 मई : 7.30 बजे, राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, ब्रेबॉर्न
2011 आईपीएल की तरह होगा सीजन 15
इस बार आईपीएल में 10 खेल रही है, जिनको दो ग्रुप में बांटा गया है। 2011 के बाद आईपीएल इतिहास में ऐसा मौका दूसरी बार आया है जब टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया है।
ग्रुप A : मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स।
ग्रुप B : चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटन्स।