IPL 2021: विराट अगले साल RCB की कप्तानी करते हुए नहीं दिखाई देंगे। RCB के साथ विराट कई साल तक बतौर कप्तान जुझे रहे हैं। ऐसे में उनके करियर में कई उतार चढ़ाव आये है। देखते है विराट की कप्तानी में RCB ने कैसा प्रदर्शन किया है।
नई दिल्ली। आईपीएल 2021 विराट और उसकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर(RCB) के लिए सबसे अच्छा सीज़न रहा है। लेकिन कोरोना के आ जाने से उनके इस सफर में ब्रेक लग गया। अब जब आईपीएल यूएई में फिर से शुरु हो रहा है, तो RCB को विराट के कप्तानी छोड़ने की बात से बड़ा झटका लगा है। विराट RCB के लिए सबसे ज़्यादा वक्त के लिए कप्तानी रहे हैं। ऐसे में उनका कप्तानी छोड़ना का फैसले ने सब को चौका दिया है।
कितने सफल रहे कोहली RCB के कप्तान के तौर पर
विराट ने 132 पारियों में RCB को 60 मैच जीताए है और वही 63 मैचों में उन्हें हार का भी सामना करना पड़ा है। कोहली की जीत की औसत 48.04 है जिसमें 3 मैच बराबरी में खत्म हुए है और 4 मैचों में कोई नतीजा नहीं निकला है। बता दे कि साल 2013 में डेनियल विटोरी सन्यास लेने के बाद विराट को RCB का फुल टाइम कप्तान बना दिया गया था।
RCB की कप्तानी करते हुए विराट के लिए 2015 और 2016 सबसे अच्छे साल रहे। 2015 में RCB ने तीसरे तो 2016 में दूसरे स्थान पर रहा था। 2016 में विराट ने सीज़न में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था।
विराट नहीं जीते एक भी सीज़न
विराट RCB की 2013 से कप्तानी कर रहे हैं मगर अभी तक एक भी सीज़न में जीत हासिल नही कर पाए है। विराट सबसे ज्यादा वक्त किसी टीम की कप्तानी करने के मामले में दूसरे स्थान पर आते है, उनके आगे केवल एमएस धोनी है जिन्होने सबसे ज़्यादा सीज़न में CSK के लिए कप्तानी की है।
बतौर कप्तान विराट की परफॉरमेंस
कोहली ने बतौर कप्तान के तौर कुल 4810 रन बनाए हैं उन्होंने ये रन 134.11 स्ट्राइक रेट और 43.27 की औरत से बनाए हैं। विराट IPL में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होने 6076 रन 37.97 की औसत से बनाए हैं। ये भी बता दे की विराट ने बतौर कप्तान 38 अर्धशतक जझे है।