MP News: भाजपा नेता के बेटे की फर्म से बड़ा फाइनेंशियल फ्रॉड हुआ है। कर्मचारी ने लाखों रुपए अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर ड्यूटी से गायब हो गया।
BJP Leader Son Firm Fraud:इटारसी में एक फर्म से 13 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला थाने पहुंचा है। द पार्क क्लब एंड रिसोर्ट (The Park Club and Resort) रैसलपुर में कार्यरत एक कर्मचारी ने यह राशि अपने निजी खाते में ट्रांसफर कर ली। यह धोखाधड़ी भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विश्वनाथ सिंघल (Vishwanath Singhal) के बेटे रौनक सिंघल की फर्म के साथ हुई है। फर्म संचालक रौनक सिंघल (Raunak Singhal) की शिकायत पर इटारसी थाने में केस दर्ज किया गया है।
फरियादी रौनक सिंघल (42) निवासी न्यास कॉलोनी ने पुलिस को बताया कि आरोपी विद्या पिता विजय पाठक जो कि द पार्क क्लब एंड रिसोर्ट में कार्यरत था, उसने फर्म के खातों में हेराफेरी की। आरोपी ने 23 अगस्त से 2 नवंबर 2025 के बीच 13 लाख रुपए की राशि अपने निजी खाते में ट्रांसफर कर ली।
रौनक के अनुसार आरोपी विद्या पाठक को फर्म के वित्तीय लेन-देन की जिमेदारी सौंपी गई थी। उसने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए रकम अपने निजी खाते में ट्रांसफर कर ली। 2 नवंबर से वह ड्यूटी से गायब है। धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब फर्म के ऑडिट के दौरान हिसाब में गड़बड़ी पाई गई और जांच में आरोपी की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी विद्या पिता विजय पाठक के खिलाफ केस दर्ज किया है। (mp news)