इटारसी

अब होली पर घर जाना होगा आसान, MP से होकर गुजरेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

Special Trains: होली और त्योहारों की भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। मध्य प्रदेश से होकर तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे लंबी वेटिंग और भीड़ की समस्या कम होगी और घर पहुंचना आसान बनेगा।

2 min read
Feb 21, 2026
holi special trains will pass through bhopal division (फोटो- Patrika.com)

MP News: होली पर्व सहित अन्य आगामी त्योहारों को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों (Special Trains) का संचालन करने का निर्णय लिया है। बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग सूची को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि यात्रियों को समय पर आरक्षण और आरामदायक यात्रा की सुविधा मिल सके।

भोपाल मंडल से होकर एलटीटी-बनारस-एलटीटी स्पेशल (LTT-Varanasi-LTT Special Train), पुणे-गोरखपुर-पुणे स्पेशल (Pune-Gorakhpur-Pune Special Train) और सीएसएमटी-गोरखपुर-सीएसएमटी स्पेशल (CSMT-Gorakhpur-CSMT Special Train) विशेष किराये पर चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों के संचालन से मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और त्योहारों के दौरान सुगम यात्रा संभव हो सकेगी।

ये भी पढ़ें

एमपी में कांग्रेसियों के प्रदर्शन में आग से झुलस गए थाना प्रभारी, मचा हड़कंप

यहां देखें ट्रेनों का टाइमटेबल

एलटीटी-बनारस-एलटीटीस्पेशल ट्रेन (04-04 ट्रिप)

ट्रेन 01073 एलटीटी-बनारस स्पेशल ट्रेन 25 एवं 26 फरवरी एवं होली पर 4 एवं 5 मार्च को लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से दोपहर 12.15 बजे प्रस्थान करेगी। तीसरे दिन मध्य रात्रि 1.10 बजे बनारस पहुंचेगी। स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, रानी कमलापति एवं बीना स्टेशनों से गुजरेगी। इसी प्रकार, ट्रेन 01074 बनारस-एलटीटी स्पेशल 27 एवं 28 फरवरी एवं होली पर 6 एवं 7 मार्च को सुबह 6.35 बजे बनारस से प्रस्थान कर दूसरे दिन शाम 16.40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन बीना, रानी कमलापति एवं इटारसी स्टेशनों से गुजरेगी।

पुणे-गोरखपुर-पुणे प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन (16-16 ट्रिप)

ट्रेन 01415 पुणे-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 21 से 28 फरवरी तक एवं होली पर 1 से 8 मार्च तक प्रतिदिन पुणे स्टेशन से सुबह 6.50 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन शाम 16 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, रानी कमलापति एवं बीना स्टेशनों से गुजरेगी। इसी प्रकार, ट्रेन 01416 गोरखपुर-पुणे स्पेशल 22 फरवरी से 1 मार्च तक एवं होली पर 2 से 9 मार्च तक प्रतिदिन शाम 17.30 बजे गोरखपुर से प्रस्थान कर तीसरे दिन 3015 बजे पुणे पहुंचेगी। यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के बीना, रानी कमलापति एवं इटारसी स्टेशनों से गुजरेगी।

सीएसएमटी-गोरखपुर-सीएसएमटी प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन (16-16 ट्रिप)

ट्रेन 01079 सीएसएमटी-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन 21 से 28 फरवरी तक एवं होली पर 1 से 8 मार्च तक प्रतिदिन सीएसएमटी स्टेशन से रात 22.30 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन सुबह 10000 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, भोपाल एवं बीना स्टेशनों से गुजरेगी। इसी प्रकार ट्रेन गोरखपुर-सीएसएमटी स्पेशल ट्रेन 23 फरवरी से 2 मार्च तक एवं होली पर 3 से 10 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 14.30 बजे गोरखपुर से प्रस्थान कर तीसरे दिन मध्यरात्रि 00.40 बजे सीएसएमटी पहुंचेगी। ट्रेन बीना, भोपाल एवं इटारसी से गुजरेगी। (MP News)

ये भी पढ़ें

MP में सतपुड़ा-विंध्याचल भवन होंगे जमींदोज, अरेरा हिल्स पर बनेगा ये आधुनिक बिल्डिंग

Published on:
21 Feb 2026 01:38 am
Also Read
View All

अगली खबर