सडक़ों पर धमाचौकड़ी मचा रहे आवारा मवेशियों से मिलेगा छुटकारा, बम्हनगांव के कांजी हाउस में भेजेंगे आवारा पशु
इटारसी. फिल्म इंडस्ट्री में गॉड फादर का होना बहुत जरूरी है। मगर यह भी उतना ही सच है कि कोई भी गॉड फादर आपको केवल इंडस्ट्री में प्रोड्यूसर-डायरेक्टर के दरवाजे तक छोड़ सकता है, लेकिन सफलता आपको अपने हुनर से ही मिल सकती है। इस मामले में मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि कोई गॉड फादर नहीं होने के बावजूद मैंने इंडस्ट्री में काम हासिल करने में सफलता पाई है। अभी जितने भी किरदार किए हैं, उनसे मुझे पहचान मिली है।यह कहना है फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अभिनय कला का जादू बिखेर रहे इटारसी के सिंधी कॉलोनी में रहने वाले अभिनेता राहुल चेलानी का। राहुल स्त्री-2 फिल्म में परदे पर नजर आ रहे हैं। जिसमें उन्होंने करीब 4 मिनट का अभिनय किया है। उन्होंने इस फिल्म सहित इंडस्ट्री से जुड़े अन्य विषयों पर पत्रकारों से खुलकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि उनकी एक फिल्म है जो किसी से कारण से अभी रुकी है, इस फिल्म में वे विकास दुबे की बॉयोपिक पर काम कर रहे हैं, जिसमें वे सेकंड लीड रोल में नजर आएंगे। ओटीटी प्लेटफॉर्म के संबंध में उन्होंने कहा कि यह कलाकारों के लिए बहुत अच्छे अवसर पैदा कर रहा है। अभिनय के क्षेत्र में काम करने वालों के पास इसकी वजह से काम भी बढ़ा है। इससे पहले राहुल ने टीवी सीरियल क्राइम पेट्रोल, वेब सीरीज सहित आरक्षण, गंगाजल, मोतीचूर चकनाचूर, स्त्री, सिंधी फिल्म हांडे छा धींदो सहित कई फिल्मों और सीरियलों में अभिनय किया है।