इटारसी

‘इटारसी’ रेलवे स्टेशन की बदलेगी सूरत, चौड़ा होगा प्लेटफॉर्म, लगेंगी ‘लिफ्ट’ और ‘एस्केलेटर’

Itarsi Rail Junction: स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करके यात्रियों के लिए अधिक आरामदायक, सुरक्षित और स्तरीय बनाया जा रहा है।

2 min read
Jun 18, 2026
Itarsi Junction renovation: आरामदायक, सुरक्षित होगा स्टेशन (Photo Source - Patrika)
Itarsi Junction renovation: आरामदायक, सुरक्षित होगा स्टेशन (Photo Source - Patrika)

Itarsi Junction renovation: मध्यप्रदेश के महत्वपूर्ण रेल जंक्शन इटारसी की सूरत जल्दी ही पूरी तरह बदल जाएगी। रेलवे ने अमृत योजना में इटारसी स्टेशन के रिनोवेशन का काम तेजी से चल रहा है। स्टेशन न केवल यातायात केंद्र बल्कि वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए प्रमुख स्थान बनेगा। इसके लिए स्टेशन पर यात्री सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। जिसमें फिलहाल प्लेटफार्म नंबर 2 को लेकर परेशानी आ रही है। यहां प्लेटफार्म की चौड़ाई अन्य प्लेटफार्मों से कम होने की वजह से यहां लिफ्ट लगाने में परेशानी आ रही है।

यही वजह है अब तक इस प्लेटफार्म पर लिफ्ट नहीं लगाई गई। जीआरपी थाने को स्टेशन परिसर से हटाने के बाद यहां निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसमें करीब 30 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इस योजना में एक बड़ा बदलाव होगा। जिसमें प्लेटफार्म नंबर 1 स्थित कार्यालयों को पुराने जीआरपी थाने के पास स्थानांतरित किया जाएगा। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल में स्थित 15 स्टेशनों का पुनर्विकास कार्य चल रहा है। इन स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करके यात्रियों के लिए अधिक आरामदायक, सुरक्षित और स्तरीय बनाया जा रहा है।

सुविधाओं में हो रही बढ़ोत्तरी

स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत री-डेवलपमेंट का काम चल रहा है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर निर्माण चल रहा है। प्लेटफार्म नंबर 2 की चौड़ाई कम होने की वजह से यहां लिफ्ट नहीं लग पा रही है। इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया है। - हीरामन, आईओडब्ल्यू रेलवे इटारसी

पुराने और नए ब्रिज पर लगा रहे लिफ्ट

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक नए फुट ब्रिज पर प्लेटफार्म नंबर 6-7, 4-5 पर लिफ्ट का काम लगभग पूरा हो गया है। प्लेटफार्म नंबर 1 पर आने-जाने के लिए लिफ्ट भी लगाई जा चुकी है। इधर पुराने फुट ब्रिज की जगह अब नया ब्रिज बनाया जाएगा। जिसके लिए पहले ही यहां लगाए गए लिफ्ट बंद कर दिए गए हैं। पुराने ब्रिज को डिस्मेंटल करने का काम चल रहा है।

इन पर हो रहा काम…

व्यापारिक केंद्र के रूप में विकास : स्टेशन यातायात केंद्र, बल्कि वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए प्रमुख स्थान बनेंगे।

12 मीटर चौड़ा फुटओवर ब्रिज: ब्रिज को एयर कांकॉर्स के रूप में विकसित किया जा रहा है, जैसे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर है, ताकि यात्रियों को प्लेटफार्मों पर जाने में अधिक आसानी हो।

लिफ्ट और एस्केलेटर: यात्रियों की सुविधा के लिए लिफ्ट और एस्कलेटर की सुविधा दी जाएगी, ताकि सभी यात्रियों, विशेषकर बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को अधिक आराम मिल सके।

प्लेटफार्म पर कवर शेड: बारिश और धूप से बचने के लिए ह्रश्वलेटफार्मों पर कवर शेड लगाए जा रहे हैं।

कोच गाइडेंस डिस्प्ले सिस्टम : यात्रियों को उनकी ट्रेन और कोच की स्थिति के बारे में सटीक जानकारी देने के लिए कोच गाइडेंस डिस्प्ले सिस्टम की स्थापना की जा रही है।

Published on:
18 Jun 2026 03:30 pm