इटारसी

Jai Maa Vaishno Devi: 1978 में गए थे 5 लोग….अब 500 लोग एक साथ करेंगे मां वैष्णो देवी के दर्शन

Jai Maa Vaishno Devi: वैष्णोदेवी यात्रा का 49 वां वर्ष, इटारसी और आसपास के क्षेत्रों से यात्रा में शामिल हुए भक्त

2 min read
Jul 14, 2024
Jai Maa Vaishno Devi

Jai Maa Vaishno Devi: रेलवे स्टेशन इटारसी से 500 भक्तों का जत्था शनिवार को वैष्णोदेवी धाम की यात्रा पर रवाना हुआ। रेल मार्ग से भक्त मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा पहुंचे। इसके बाद आगे की यात्रा होगी। यात्रा पर रवाना होने से पहले नगर के दुर्गा मंदिर दुर्गा चौक से मां के दरबार की शोभायात्रा निकाली गई। ट्रेन की एक बोगी में माता का दरबार सजा और सुबह की आरती, भजन कीर्तन के साथ भक्त रवाना हुए।

रेलवे प्लेटफार्म पर भक्तों ने ढोल पर जमकर डांस किया। चारों तरफ स्टेशन परिसर में जय माता दी के जयघोष गूंज रहे थे। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी माता वैष्णो देवी के दरबार में इटारसी से भक्त हाजिरी लगाने पहुंच रहे हैं। यात्रा का यह 49 वां वर्ष है। अब तक 25 हजार से अधिक भक्त माता वैष्णोदेवी के दर्शन करने जा चुके हैं।

गाते, नाचते हुए देवी दरबार पहुंचेंगे

वैष्णो देवी यात्रा दुर्गा चौक समिति के एवं जत्था प्रभारी सतीश बतरा, जतिन बतरा, मनोज बतरा ने बताया कि लगातार 49 वें वर्ष में मां वैष्णो देवी जमू के लिये इटारसी से यात्रियों का जत्था रवाना हुए।


यात्री अपने साथ माता की तस्वीर के अलावा ढोल-मंजीरा आदि भी लेकर भजन करते जा रहे हैं। यात्रा के दौरान रास्ते भर भक्त माता के जयकारे और गीत गाते, नाचते हुए देवी दरबार पहुंचेंगे। इस वर्ष यात्रा में शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से करीब 500 भक्त शामिल हैं।

पांच लोगों ने शुरू की थी यात्रा

वर्ष 1978-79 में पांच लोगों के समूह ने माता वैष्णो देवी के दर्शनों की परंपरा शुरू की थी। फिर हर साल वैष्णो देवी जाना शुरू हो गया और संया बढ़ती रही। पहले वर्ष माता दर्शन को जाने वाले सतीश बतरा, अन्नू गुप्ता, बृजमोहन सैनी, रमेश भार्गव और मालवीय गुरूजी ने यात्रा शुरू की थी। अब हर वर्ष जत्था जाता है। ट्रेन में श्रद्धालुओं के लिए सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन, रात का भोजन और अगले दिन सुबह के नाश्ते की व्यवस्था होती है।

Published on:
14 Jul 2024 03:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर