इटारसी

MP को एक और बड़ी सौगात, इटारसी से 978 किमी. तक में बिछेगा नया रेलवे ट्रैक

Railway Line: इटारसी से जुझारपुर, बरेठा, मुलताई, प्रभातपट्टन, पांढुर्ना होते हुए नागपुर तक 250 किमी ट्रैक क्षेत्र में आने वाले पुल-पुलियाओं के पास से मिट्टी के नमूने लिए जा रहे हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Aug 2024, 10:02 AM IST
railway track
railway track

Railway Line: आने वाले सालों में यात्रियों की बड़ी राहत मिलेगी। इटारसी से विजयवाड़ा तक 978 किमी की चौथी रेलवे लाइन बिछेगी। इसका जमीनी सर्वे हो गया है। अब पूरे ट्रैक के रूट की मिट्टी का परीक्षण के लिए नमूने लिए जा रहे हैं। इटारसी में मिट्टी के सैंपल लिए गए हैं।

इटारसी से जुझारपुर, बरेठा, मुलताई, प्रभातपट्टन, पांढुर्ना होते हुए नागपुर तक 250 किमी ट्रैक क्षेत्र में आने वाले पुल-पुलियाओं के पास से मिट्टी के नमूने लिए जा रहे हैं। हैदराबाद की आरवी एसोसिएट्स कंपनी के इंजीनियर्स ने प्रारंभिक सर्वे किया है।


बनेंगे कुछ नए स्टेशन

रेलवे के इस कॉरिडोर में इटारसी, बैतूल, आमला, नागपुर, नरखेड़, वल्लारशाह, चंद्रपुर, रामगुडंम, सिरपुर कागजनगर, वारंगल, खम्मम, विजयवाड़ा बड़े स्टेशन आएंगे। चौथी रेलवे लाइन वर्तमान ट्रैक से अलग रूट पर रहेगी। कुछ जगह पर पुरानी लाइनों के पास आएंगी। इसमें कुछ नए स्टेशन भी बनेंगे। ट्रैक 110 किमी की गति के लिए मुफीद होगा। पवारखेड़ा, सोनासांवरी, गरीबी लाइन सहित आमला से लेकर ताकू स्टेशन तक 11 रेलवे गेट बंद किए जा रहे हैं।

माल परिवहन में आएगी तेजी

भारतीय रेलवे ने उत्तर से दक्षिण के बीच माल परिवहन में तेजी लाने इटारसी से विजयवाड़ा के बीच 978 किमी लंबे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर काम शुरू किया है। कॉरिडोर में अप-डाउन के लिए तीसरी और चौथी रेल लाइन अलग से डालने की योजना है। इन पर मालगाड़ी चलेगी। इसके लिए इटारसी के 9 और बैतूल के 88 गांव चिह्नित किए हैं।

Updated on:
25 Aug 2024, 10:02 AM IST
Published on: