इटारसी

बच्चों की बल्ले-बल्ले, 4 से 13 सितंबर तक 10 दिन स्कूल की छुट्टी घोषित, ये है वजह

School Holidays: मध्यप्रदेश के इटारसी जिले का मामला, पथरोटा स्थित स्कूल ने 10 दिन का अवकाश घोषित किया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Sep 2025, 9:42 PM IST
school holidays
पत्रिका (फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)

School Holidays declared: मध्य प्रदेश के इटारसी जिले के पथरोटा में स्थित स्कूल में 10 दिन का अवकाश घोषित किया गया है। स्कूल की ये छुट्टियां तेंदुए के हमले की दहशत के बाद घोषित की गई हैं।

मादा तेंदुए की हलचल से दहशत में लोग

दरअसल इटारसी पथरोटा के पावर ग्रिड परिसर में मादा तेंदुए की हलचल से लोग दहशत में हैं। लोगों का कहना है कि शावक की मौत के कारण मादा तेंदुआ आक्रामक दिख रही है। वह उन पर हमला कर सकती है। लोगों की इसी दहशत के चलते पावर ग्रिड पथरोटा परिसर में स्थित श्री टैगोर विद्या मंदिर स्कूल प्रबंधन ने 4 सितंबर से 13 सितंबर तक अवकाश घोषित कर दिया है।

वन विभाग करेगा रेस्क्यू, तो नियमित शुरू होगा स्कूल

प्रचार्य ने बताया कि यदि इस बीच मप्र वन विभाग तेंदुए का रेस्क्यू कर लेता है तो स्कूल को नियमित संचालित किया जाएगा। अवकाश के समय पढ़ाई का नुकसान न हो इसके लिए सभी क्लास के विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाई करवाई जाएगी।

बीना काकड़े, स्कूल प्राचार्य

Updated on:
3 Sep 2025, 9:42 PM IST
Published on: