इटारसी

वायरल फीवर के मरीज बढ़े, सरकार अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे 600 मरीज

2 min read
Aug 28, 2024
वायरल फीवर के मरीज बढ़े, सरकार अस्पताल में इलाज कराने पहुंचे 600 मरीज

सरकारी अस्पताल में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है।

इटारसी.

सरकारी अस्पताल में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अस्पताल के ओपीडी में लगने वाली लंबी-लंबी कतार में अधिकांश मरीज सर्दी बुखार के आ रहे है। आम दिनों में ओपीडी में विभिन्न बीमारियों के महज 300 से 350 मरीज पहुंचे थे। जिनकी संख्या अब लगभग दोगुनी हो गई है।

बुधवार को इटारसी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल की ओपीडी में 600 मरीज पहुंचे। जिसमें से 180 मरीज वायरल फीवर के थे। मौसम बदलने के साथ ही सरकारी अस्पताल में वायरल फीवर मरीज बढऩे लगे हैं। रोजाना यहां पर ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आरके चौधरी ने बताया कि सरकारी अस्पताल में ओपीडी 600 के पार पहुंच गई है। जिसमें 30 प्रतिशत से अधिक मरीज वायरल बुखार से पीडि़त आ रहे हैं। इनमें बुजुर्ग से लेकर बच्चे शामिल है। दिन में जहां उमस भरी गर्मी परेशान कर रही हैं, तो वहीं रात होते ही ठंड का एहसास भी हो रहा है।

उन्होंने बताया कि इस बदलते मौसम के बीच मौसमी बीमारी भी शुरू हो चुकी हैं। डॉक्टर चौधरी ने बताया कि बारिश में भीगने से बचें और वायरल फीवर पर बिना डॉक्टर की सलाह के दवा न लें। बदलते मौसम में सेहत के प्रति सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

Published on:
28 Aug 2024 08:26 pm
Also Read
View All

अगली खबर