जबलपुर

murder: गुटखा खाने गया था बाहर, सुबह सडक़ किनारे मिली चाकुओं से गुदी लाश

रांझी थाना क्षेत्र का मामला चाकू से वारकर युवक की हत्या

2 min read
Sep 07, 2020
Murder

जबलपुर। घर से भोजन कर शनिवार रात 10 बजे गुटखा खाने निकले 18 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। रविवार सुबह करीब पांच बजे मरघटाई मोहल्ला, मड़ई में सडक़ के किनारे उसका शव मिला। उसके पेट, पीठ, दोनों हाथ, गर्दन और कमर में चाकू के दो दर्जन से अधिक वार थे। मृतक भी अपराधी प्रवृत्ति का था। उसके खिलाफ लूट, अवैध वूसली और नकबजनी के तीन मामले न्यायालय में लम्बित हैं। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। रांझी टीआई आरके मालवीय ने बताया कि मृतक की शिनाख्त फक्कड़ा बाबा मंदिर के पास रहने वाले मनोज कोल ने अपने बड़े बेटे अभिषेक कोल (18) के रूप में की। मनोज ने बताया कि शनिवार रात 10 बजे अभिषेक घर से निकला था। उसे बुलाने एक युवक घर आया था। इसके बाद वह नहीं लौटा। मनोज राजगीर मिस्त्री है। पुलिस ने उसके कुछ दोस्तों को पूछताछ के लिए उठाया है। परिवार के लोगों से भी पूछताछ की है।

घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी
सुबह 5.30 बजे हत्या की वारदात की सूचना पर रात्रि गश्त कर रहे टीआई आरके मालवीय, डीएसपी ग्रामीण अपूर्वा किलेदार, एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची। एसपी ने रांझी टीआई के साथ क्राइम ब्रांच की टीम को मामले की जांच में लगाया है। रात्रि गश्त के दौरान पुलिस को अभिषेक कोल दिखा था। उसकी आपराधिक प्रवृत्ति के चलते पूछताछ के बाद उसे जाने दिया था।

IMAGE CREDIT: patrika

इधर, छोटे भाई को घर में रखने के विवाद में बड़े भाई ने की हत्या

ओमती थानांतर्गत पेशकारी स्कूल के पास रहने वाले दो भाइयों में तीसरे भाई को घर में रखने की बात पर विवाद हो गया। बड़े भाई ने छोटे भाई के पेट पर चाकू से वार कर दिया। उसे गम्भीर हालत में विक्टोरिया से मेडिकल में भर्ती कराया गया। वहां रविवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार विजय जाट (42) का चार सितम्बर की रात में बड़े भाई नंदी उर्फ नंद किशोर जाट से विवाद हुआ था। नंद किशोर जाट ने विजय जाट की पत्नी ज्योति से कहा कि छोटा भाई दीपू जाट भी साथ में रहेगा। ज्योति ने विरोध किया। शोर सुनकर विजय जाट भी पहुंचा और पत्नी के समर्थन में भाई का विरोध किया। इस पर विजय जाट ने चाकू से उसके पेट पर वार कर दिया। विजय को विक्टोरिया और फिर शनिवार को मेडिकल रेफर किया गया था।

Published on:
07 Sept 2020 11:21 am
Also Read
View All