जबलपुर

amazing : 10 रुपए का मास्क नहीं पहना जा रहा और भर दिया 80 लाख जुर्माना!

10 रुपए का मास्क नहीं पहना जा रहा और भर दिया 80 लाख जुर्माना!  

2 min read
Aug 12, 2020
money.jpg

जबलपुर। जिले का शहरी हो या ग्रामीण इलाका कोरोना वायरस का संक्रमण कम नहीं हुआ है। फिर भी लोग सतर्कता में बरतने में लापरवाही कर रहे हैं। मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग संक्रमण से बचने के लिए सबसे बड़ा उपाए है। लेकिन इसका पालन नहीं हो पा रहा है। जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम के अलावा दूसरी संस्थाओं के माध्यम से रोको-टोको अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में जिलेभर में 71 हजार से ज्यादा लोगों से 80 लाख रुपए से ज्यादा का जुमाना वसूला जा चुका है।

रोको-टोको अभियान : मास्क पहनने से बच रहे लोग
अब तक 80 लाख रुपए जुर्माना वसूला, फिर भी टूट रही डिस्टेंसिंग

अभियान के तहत तमाम संस्थाओं के कर्मचारी सडक़, बाजार और मोहल्ले तथा कॉलोनियों में निरीक्षण करते हैं, जहां सोशल डिस्टेसिंग टूटती नजर आती है या लोग फेस मास्क नहीं पहने हैं उनसे मौके पर जुर्माना वसूला जाता है। इस अभियान को चालू हुए करीब दो माह हो चुके हैं।


नुक्कड़ नाटक कम, मास्क भी नहीं देते

जानकारी के अनुसार रोको-टोको अभियान के तहत प्रशासन की तरफ से लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक, संगीत के माध्यम से संदेश देने सहित अन्य आयोजन जगह-जगह किया जाना था, लेकिन वह भी कम हो रहे हैं। इसी प्रकार एक प्रावधान यह भी था कि जो मास्क नहीं पहने है उससे राशि लेकर मास्क भी देना है, उस पर भी अमल कम हो गया है। अभी केवल जुर्माना लगाया जा रहा है।

ऐसे समझें

71 हजार 220 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई।
80 लाख 13 हजार रुपए से ज्यादा का वसूला जुर्माना।
सात लोगों पर हो चुकी है एफआइआर।
37 लाख 25 हजार रुपए पुलिस ने वसूले।
29 लाख रुपए नगर निगम ने वसूले।
अधारताल में 8 लाख से ज्यादा की वसूली।
डुमना एयरपोर्ट में अब तक एक भी कार्रवाई नहीं हुई।

Updated on:
12 Aug 2020 11:09 am
Published on:
12 Aug 2020 11:04 am
Also Read
View All