23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यात्रियों की जेब पर लगा तगड़ा फटका, जबलपुर में गायब हो गई 15 रुपए की ‘जनता थाली’

Janata Thali Jabalpur: जबलपुर रेलवे स्टेशन पर गरीब यात्रियों के लिए शुरू की गई 15 रुपये की जनता थाली नियमित रूप से उपलब्ध नहीं हो रही।
2 min read
Google source verification
खाने की थाली, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- magnific)

खाने की थाली, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- magnific)

Jabalpur news: मध्यप्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन पर गरीब और कम बजट में सफर करने वाले यात्रियों के लिए शुरू की गई 15 रुपए की जनता थाली की व्यवस्था सवालों के घेरे में है। यात्रियों को नियमित रूप से सस्ता भोजन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। जबलपुर स्टेशन पर पड़ताल के दौरान किसी भी खानपान स्टॉल पर जनता ने खाना खत्म होने का जवाब दिया। ऐसे में यात्रियों को मजबूरी में 70 से 130 रुपए तक की महंगी थाली खरीदनी पड़ रही है।

जनता थाली की कीमत 15 रुपए निर्धारित है। इसमें 7 पूरी, सब्जी, अचार और मिर्च दिए जाने का प्रावधान है। स्टेशन पर भोजन की पड़ताल के दौरान एक स्टॉल संचालक ने बताया कि दिखाने के लिए 10 से 15 पैकेट तैयार किए जाते हैं। यात्रियों का कहना है कि इतनी कम संख्या में पैकेट तैयार होने के कारण जरूरतमंद यात्रियों को भोजन नहीं मिल पाता। इसके बाद उन्हें महंगी थाली खरीदनी पड़ती है।

स्टेशन पर 25 से अधिक खानपान स्टॉल

रेलवे स्टेशन पर खानपान से संबंधित 25 से अधिक स्टॉल संचालित है। इनमें अलग-अलग कीमतों पर भोजन और नाश्ता उपलब्ध कराया जाता है। यात्रियों का आरोप है कि जनता थाली की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित नहीं होने से उन्हें सस्ता भोजन नहीं मिल पा रहा है। जनता थाली उपलब्ध नहीं होने के कारण यात्रियों को अन्य खानपान स्टॉल से भोजन खरीदना पड रहा है।

स्टॉलों पर सब्जी-चावल, इडली, समोसा, आलू बंडा और छोले-चावल जैसे खाद्य पदार्थ 40 रुपए या उससे अधिक कीमत में बेचे जा रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि निर्धारित दरों पर सस्ता और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए रेलवे को सभी स्टॉलों पर जनता थाली की उपलब्धता की नियमित निगरानी करनी चाहिए। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।

यात्रियों की परेशानी

स्टेशन पर सस्ता खाना मिल जाए तो गरीब यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा होगी। जनता को मजबूरी में ज्यादा कीमत का खाना लेना पड़ा।- रामलाल बर्मन, यात्री

15 रुपए की थाली के बारे में जानकारी थी, इसलिए उसे तलाश किया। काउंटर पर बताया गया कि खाना खत्म हो गया। दूसरे स्टॉल से खाना लेना पड़ा, जहां 70 रुपए कीमत थी।- मोहम्मद इमरान, यात्री