
जबलपुर। आपको दुकान का शुभारंभ करना हो, कहीं यात्रा करनी है, कार-स्कूटर लेनी हो या कोई और मांगलिक कार्य करने की सोच रहे हैं तो शुभ दिन या मूहूर्त की बेला में ही ये कार्य करें, क्योंकि इससे उद्देश्य सफल होता है। अभिजित मुहुर्त देखकर कार्य करें, सर्वार्थ सिद्धि योग में शुरु किया गया कोई भी कार्य बहुत शुभ होता है।
आज का पंचांग कैलेंडर मुहूर्त
16 अगस्त 2018 को शुभ चौघडिया के अनुसार ही काम करें। पंडित जनार्दन शुक्ला के अनुसार आज का शुभ मुहूर्त समय सुबह 11-58 से 12-51 तक रहेगा। इस अवधि में किए गए कार्यों की सफलता सुनिश्चित है। आज के लिए 6 का अंक शुभ साबित होगा। दोपहर 14-3-59 बजे से 15-42-40 तक शुभ कार्य न करें। इस समय राहूकाल रहेगा जिसमें शुभ कार्य प्रतिबंधित माने जाते हैं। सुबह 9-31 बजे से 11-06 बजे तक का समय अमृत काल है। यह समय सभी कार्यों के लिए अमृतकारी सिद्ध होगा, इस दौरान किए गए कार्य सफल होंगे।
जरूर करें श्रीकृष्ण की पूजा
आज के दिन विष्णुपूजा फलदायी होती है। भगवान श्रीकृष्ण विष्णु के ऐसे अवतार हैं जिनके जीवन के हर पड़ाव के अलग रंग दिखाई देते हैं। उनका बचपन लीलाओं से भरा पड़ा है। संभव हो तो श्रीकृष्ण की पूजा करें, गीता का अध्ययन करें। महाभारत में गीता के उपदेश से कर्तव्यनिष्ठा का जो पाठ भगवान श्री कृष्ण ने पढ़ाया है आज भी उसका अध्ययन करने पर हर बार नये अर्थ निकल कर सामने आते हैं।
16 अगस्त 2018 का पंचांग
तारीख - 16 अगस्त 2018
दिन - गुरुवार
हिंदी महीना - सावन
तिथि - शुक्ल पक्ष, षष्ठी - 25-02 तक
योग - शुभ - 16-49 तक
करण - कौलव - 13-27 तक, तैतिल - 25-02 तक
नक्षत्र - चित्रा - 15-48 तक
सूर्य और चंद्र की गणनाएं
सूर्योदय - 05-36 बजे
सूर्यास्त - 18-29 बजे
चंद्र राशि - तुला
चंद्रास्त - 10-17 बजे
16 अगस्त 2018 का शुभ समय
आज का शुभ मुहूर्त समय - सुबह 11-58 से 12-51 तक
अभिजित मुहुर्त- 11-58 से 12-51 तक
आज का व्रत और त्यौहार
आज का व्रत-त्यौहार - कल्की जयंती, स्कन्द षष्ठी, लुंठन षष्ठी