27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज का राशिफल 15 अगस्त 2018 : तुला राशि के जातकों का दिन आज काफी व्यस्त रहेगा, लेकिन उत्तम रहेगा

आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है खास, देखें अपना राशिफल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Tanvi Sharma

•

Updated: 14 Aug 2018, 4:25 PM IST

rashifal

आज का राशिफल 15 अगस्त 2018 : तुला राशि के जातकों का दिन आज काफी व्यस्त रहेगा, लेकिन उत्तम रहेगा

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशि: काम की व्यस्तता में निजी जीवन प्रभावित होगा। दुसरों के निजी मामलों में सीमित रहना चाहिए। क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापार की समस्याओं से मन परेशान रहेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी बहनों के विवाह के लिए चिंतित रहेंगे। आज चांदी की कोई वस्तु जरूर खरीदें।

वृषभ राशि: मन अनुकूल काम होने से प्रसन्न रहेंगे। परिवार में उत्साह और उमंग का वातावरण रहेगा। संतान के परिणय संबंधी कार्य सिद्ध होंगे। समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। किसी को भी पैसे उधार ना दें और आज अपने भंडार में खड़ा नमक और धना रखें।

मिथुन राशि: अपने काम करने के तरीकों को बदलें। शिव आराधना आप के लिए शुभ रहेगी। संतान की चिंता बनी रहेगी। शत्रु पक्ष आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है, सतर्क रहें। अनावश्यक वाद-विवाद को टाल दें।

कर्क राशि: नौकरी में चल रहे तनाव के कारण परेशान रहेंगे। कला संगीत और खेल जगत से जुड़े लोग ख्याती प्राप्त करेंगे। परिवार में प्रभावी वातावरण रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग बन रहे हैं। अपने ऑफिस में चांदी का कलश स्थापित करें।

सिंह राशि: दिन की शुरुआत से ही क्लेश रहेगा। किसी से कोई वादा न करें। अनाज तिलहन में निवेश लाभदायक रहेगा। व्यवसाय में परिचित व्यक्ति का सहयोग आपकी परेशानियों को दूर करने में सहायक रहेगा। आज स्वर्ण आभूषण की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि: विरोधी आप की छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। सतर्क रहें। आध्यात्मिक क्षेत्र में उन्नती होगी। कारोबार में अनुभव का लाभ मिलेगा। आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। वाहन सुख मिलेगा। पीतल की वस्तु शुभ रहेगी।

तुला राशि: दिन की शुरुआत में काफी भागमभाग होगी। व्यापार में लाभ होगा। परिवार के प्रति आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। वाहन क्रय करने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि: सही समय पर सही फैसला लेने से लाभ में रहेंगे। व्यावसायिक सफलता से हर्ष संभव है। राजनीती में प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा। संगीत की तरफ रुझान बढ़ेगा। व्यापार में नए अनुबंध कीर्ति दायक होंगे तांबे की वस्तु खरीदें।

धनु राशि: सामाजिक आयोजनों में अक्रिय रहेंगे। सोचे हुए काम बनेंगे। चिंतन मनन करने से आशंकाएं दूर होंगी। व्यापार वृद्धि के योग बन रहे हैं। संतान की उन्नति में आ रही रुकावट दूर होगी। धन लाभ होगा।

मकर राशि: अपनी मनमर्जी से काम करने के कारण नुकसान कर बैठेंगे। आज आय में वृद्धि के योग हैं। दिन व्यस्ततम रहेगा। व्यर्थ के दिखावे से दूर रहें। आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी। विरोधियों की फिजूल की बातों को नजरअंदाज करें। आज मोरपंख अपने पास रखें।

कुंभ राशि: परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें, अपने आप पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी की भावनाओं का अपमान न करें। आर्थिक निवेश संभव है। आज कुबेर पूजन करें।

मीन राशि: भक्तिभाव में मन लगेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा और सुख-साधनों में वृद्धि होगी। कामकाज में सुधार होगा। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। खर्चों में कमी आवश्यक है। आज के दिन किसी को उधार देने में संकोच करें।