जबलपुर

इस मंत्र के प्रभाव से जल्द मान जाती है रूठी हुई प्रेमिका

जिनकी कुंडली में मंगल प्रबल होता है उनके प्रति महिलाओं में सहज आकर्षण होता है
2 min read
Aug 14, 2018
rashifal news, horoscope news, Agra news, Latest news, Agra news in hindi,agra ki news, today rashifal news
aaj ka rashifal

जबलपुर। नवग्रहों में मंगलदेव को शौर्य, साहस, पराक्रम का कारक माना गया है। प्रेमिका और पत्नी के प्यार के भी कारक हैं। जिनकी कुंडली में मंगल प्रबल होता है उनके प्रति महिलाओं में सहज आकर्षण होता है। प्रेमिका और पत्नी के मन में प्यार बढ़ाने के लिए मंगलदेव की कृपा जरूरी है। मंगलवार के दिन हनुमानजी की पूजा से भी मंगलदेव प्रसन्न होते हैं। मंगल के तांत्रिक मंत्र - ऊं क्रां क्रीं क्रौं स: भौमाय नम: का 40 दिनों में जाप पूर्ण करें। इसके बाद आपको मनोवांछित परिणाम मिलने शुरु हो जाएंगे।


आज का राशिफल
मेष-व्यवसाय में नई योजना लागू हो सकती हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए और कड़ी मेहनत करनी होगी।
वृषभ-मन की अस्थिरता के कारण फैसले लेने में सक्षम नहीं रहेंगे। अपने संबंधों के कारण रुके कार्य को गति मिलेगी। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा।
मिथुन-आकस्मिक धन लाभ होगा। किसी बड़े निवेश का अंदेशा है, जो लाभदायक रहेगा। व्यापार व्यवसाय को नई ऊंचाई मिलेगी।
कर्क-नौकरी पेशा लोगों के लिए समय शुभ है। पारिवारिक समारोह की तैयारी में लगे रहेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। दांत संबंधित रोग से पीडि़त रहेंगे।
सिंह-अटके काम पूरे होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। अपने कार्य के प्रति आप समर्पित नहीं हैं। ध्यान देकर कार्य करें। जीवनसाथी के सहयोग से कार्य पूरे होंगे।
कन्या-मांगलिक कार्यों में शामिल होंगे। संतान की उन्नति से प्रसन्न होंगे। अपने सहकर्मियों से मतभेद संभव है। विरोधी नुकसान पंहुचा सकते हैं। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।
तुला-क्रोध की अधिकता रहेगी। किसी लाभकारी अवसर की तलाश में है। व्यापारिक नए सौदे लाभ देंगे। नए मित्र बनेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृश्चिक-स्वास्थ्य में सुधार होगा। पारिवारिक झगड़े हल होंगे। आकस्मिक यात्रा हो सकती है। नई जिम्मेदारी मिलने से लोगों का नजरिया बदलेगा।
धनु-सेना, प्रशासन से जुड़े लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी सक्रिय होंगे। सतर्कता से समय व्यतीत करें।
मकर-अपने संपर्क का आज लाभ मिलेगा। मित्रों के साथ समय व्यतीत होगा। नए वस्त्र आभूषण की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक माहौल आनंदप्रद रहेगा।
कुम्भ-अपने कारोबार के विस्तार में लगे रहेंगे। संतान की गलतियों को नजरअंदाज न करें। सही समय पर निर्णय लें।
मीन-जल्दबाजी में गलत फैसले लेने से बचें। रुके कार्यों में अचानक गति आ सकती है। सुख-साधनों पर बड़ा खर्च संभव है। किसी कार्यक्रम की रूपरेखा बना सकते हैं।

Published on:
14 Aug 2018 08:02 am