10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज का पंचांग 13 अगस्त 2018 : हरियाली तीज आज

आज का पंचांग 13 अगस्त 2018 : हरियाली तीज आज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Tanvi Sharma

•

Updated: 13 Aug 2018, 12:03 PM IST

panchang

आज का पंचांग 13 अगस्त 2018 : हरियाली तीज आज

ज्योतिष पं. गुलशन अग्रवाल

राष्ट्रीय मिति श्रावण 22 शक सम्वत् 1940 श्रावण शुक्ल द्वितीया सोमवार विक्रम संवत् 2075। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 29 जिल्हिजा 01 हिजरी 1439 तदनुसार अंग्रेजी तारीख 13 अगस्त सन् 2018 ई०। दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु।

राहुकाल प्रातः 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। द्वितीया तिथि प्रातः 8 बजकर 37 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ, पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र सायं 7 बजकर 9 मिनट तक उपरांत उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। शिव योग अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 21 मिनट तक उपरांत सिद्धि योग का आरंभ।

आज के मुहर्त- अनुकूल समय में हरियाली तीज का पूजन करने के लिए शुभ मुहूर्त है।

कौलव करण प्रातः 8 बजकर 37 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 39 मिनट तक सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा। आज ही मधुस्रवा हरियाली, सिंघारा तीज, जिल्हिजा (मुस्लिम)

आज जन्म लिए बच्चों के नाम (टा, टी, टू, टे, टो) अक्षरों पर रख सकते है। आज जन्म लिए बच्चे शरीर से सुदृढ़ होंगे। प्रायः संघर्ष कर स्थापित होंगे। ऐसे जातक स्वभाव से हठी व योजना निर्माता रहेंगे। सभी के प्रति सेवाभाव की भावना रहेगी। धनीमानी भी होंगे।

पंचांग क्या है

पंचांग या पंचागम् हिन्दू कैलेंडर है जो भारतीय वैदिक ज्योतिष में दर्शाया गया है। पंचांग मुख्य रूप से 5 अव्यवों का गठन होता है, अर्थात् तिथि, वार, नक्षत्र, योग एवं करण। पंचांग मुख्य रूप से सूर्य और चन्द्रमा की गति को दर्शाता है। हिन्दू धर्म में हिन्दी पंचांग के परामर्श के बिना शुभ कार्य जैसे शादी, नागरिक सम्बन्ध, महत्वपूर्ण कार्यक्रम, उद्घाटन समारोह, परीक्षा, साक्षात्कार, नया व्यवसाय या अन्य किसी तरह के शुभ कार्य नहीं किये जाते ।जैसा कि प्राचीन समय से बताया गया है कि हर क्रिया के विपरीत प्रतिक्रिया होती है। इसी तरह जब कोई व्यक्ति पर्यावरण के अनुरूप कार्य करता है तो पर्यावरण प्रत्येक व्यक्ति के साथ समान तरीके से कार्य करता है। एक शुभ कार्य प्रारम्भ करने से पहले महत्वपूर्ण तिथि का चयन करने में हिन्दू पंचांग मुख्य भूमिका निभाता है। पंचांग एक निश्चित स्थान और समय के लिये सूर्य, चन्द्रमा और अन्य ग्रहों की स्थिति को दर्शाता है। संक्षेप में पंचांग एक शुभ दिन, तारीख और समय पे शुभ कार्य आरंभ करने और किसी भी तरह के नकारात्मक प्रभाव को नष्ट करने का विचार प्रदान करता है।